Friday, October 16, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडराष्ट्रीय रैबीज नियंत्रण एवं लैपटोस्पाईरोसिस कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण आयोजित

राष्ट्रीय रैबीज नियंत्रण एवं लैपटोस्पाईरोसिस कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण आयोजित

मंगलवार को कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार उत्तरकाशी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बी एस रावत के मार्गदर्शन एवं अगुवाई में राष्ट्रीय रैबीज नियंत्रण कार्यक्रम एवं लैपटोस्पाईरोसिस कार्यक्रम के अन्तर्गत हेल्थ केयर वर्करों एवं फार्मेसी अधिकारियों हेतु रैबीज प्रबंधन एवं लैपटोस्पाईरोसिस की रोकथाम के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा समस्त प्रतिभागियों को अवगत कराया गया कि कुत्ते अथवा अन्य किसी भी जानवर के काटने के उपरांत उचित रेबीज प्रबंधन हेतु जनपद के सभी चिकित्सा इकाइयों में एंटी रेबीज वैक्सीन वा सिरम निःशुल्क उपलब्ध है।
साथ ही उनके द्वारा सभी को निर्देशित किया गया कि समय से ब्लॉक स्तर से जनपद मुख्यालय को मासिक रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि भारत सरकार एवं राज्य सरकार को समय से उपलब्ध कराई जा सके।

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बी एस पांगती, आई डी एस पी मैनेजर प्रमोद नौटियाल, राम संजीवन नौटियाल आदि उपस्थित रहे।

 

Reported By: Gopal Nautiyal

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments