Tuesday, October 6, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडस्कूल चलो अभियान’ के तहत प्रत्येक विद्यालय मनाया गया ‘प्रवेशोत्सव’

स्कूल चलो अभियान’ के तहत प्रत्येक विद्यालय मनाया गया ‘प्रवेशोत्सव’

स्कूल चलो अभियान के तहत ‘प्रवेशोत्सव’ के माध्यम से सभी सरकारी विद्यालयों में नये बच्चों का दाखिला दिया जायेगा। इसके साथ ही स्कूलों में शत-प्रतिशत छात्र नामांकन एवं मौजूद बच्चों को ठहरने पर भी जोर दिया जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों सहित शिक्षक विद्यालयों में बच्चों को प्रवेश दिलायेंगे इसके साथ ही वह स्थानीय लोगों एवं अभिभावकों को सरकारी स्कूलों में बच्चों के एडमिशन को लेकर प्रोत्साहित करेंगे।

विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राजकीय इंटर कॉलेज रानीपोखरी में प्रवेशोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्कूल चलो अभियान के तहत सभी राजकीय विद्यालयों में प्रवेशोत्सव अनिवार्य रूप से मनाया जाएगा, जिससे नामांकन बढ़े। राज्य सरकार सरकारी स्कूलों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण के लिए नई शिक्षा नीति-2020 लागू कर रही है। स्मार्ट क्लास, प्रयोगशालाएं, अटल टिंकरिंग लैब जैसी आधुनिक सुविधाएं दी जा रही हैं।

इस अवसर पर डॉ. रावत ने विद्यालय में 23 नव प्रवेशित बच्चों का फूलमालाओं से स्वागत कर उन्हें प्रवेश दिलाया, साथ ही उन्हें नई पाठ्यपुस्तकें भी वितरित की। जिसमें कक्षा-6 में 16 छात्र-छात्राएं, कक्षा-9 में 5 तथा कक्षा-12 में 02 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इसके उपरांत डॉ. रावत ने पौड़ी जनपद में राजकीय इंटर कॉलेज सबदरखाल में आयोजित प्रवेशोत्सव में प्रतिभाग कर नवप्रवेशित बच्चों को प्रोत्साहित किया।

 

Reported By: indianrevenue

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments