Saturday, October 24, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडकेंद्रीय मंत्री ने किया जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर "हाउस ऑफ हिमालयाज" स्टोर का...

केंद्रीय मंत्री ने किया जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर “हाउस ऑफ हिमालयाज” स्टोर का शुभारंभ

देहरादून,6 मई 2025 indianrevenue news : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून में “हाउस ऑफ हिमालयाज” स्टोर का शुभारंभ किया.

इस स्टोर के खुलने से उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिलेगी और राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी.

स्टोर का उद्देश्य

अब देश-विदेश से उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों को एयरपोर्ट पर ही उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों पर आधारित “हाउस ऑफ हिमालयाज” के उत्पाद मिल सकेंगे.

यह स्टोर राज्य के किसानों, कारीगरों, महिलाओं और छोटे उद्यमियों के परिश्रम और हुनर का प्रतीक है.

केंद्रीय मंत्री की घोषणा

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तराखंड सरकार के इस सराहनीय प्रयास की सराहना करते हुए कहा

कि “हाउस ऑफ हिमालयाज” के स्टोर विभिन्न एयरपोर्ट पर खोले जाने से उत्तराखंड के इस अंब्रेला ब्रांड को प्रोत्साहन मिलेगा.

उन्होंने इन उत्पादों की गुणवत्ता, पैकेजिंग और ब्रांडिंग को सर्वश्रेष्ठ बताया.

उन्होंने यह भी घोषणा की कि भारत सरकार “हाउस ऑफ हिमालयाज” के प्रमोशन और अन्य कार्यों के लिए उत्तराखंड में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस Center of Excellence बनाएगी

इससे गुणवत्तापूर्ण उत्पाद आम लोगों तक पहुंचेंगे और किसानों को भी लाभ मिलेगा.

मुख्यमंत्री का वक्तव्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “हाउस ऑफ हिमालयाज” के स्टोर खुलने से राज्य के उत्पादों को नई पहचान मिलेगी.

उन्होंने कहा कि यह स्थानीय उत्पाद राज्य की संस्कृति, परंपरा और पहचान का भी हिस्सा हैं

उन्होंने Prime Minister Narendra Modi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा “हाउस ऑफ हिमालयाज” के शुभारंभ का उल्लेख करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर उत्तराखंड की भावना को साकार करने के लिए राज्य सरकार स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दे रही है.

इससे स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलने के साथ अर्थव्यवस्था भी मजबूत हो रही है.

उपस्थित गणमान्य व्यक्ति

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सचिव राधिका झा, अपर सचिव अनुराधा पाल, अपर सचिव मनुज गोयल, अपर आयुक्त ग्राम्य विकास राजेन्द्र सिंह रावत, मुख्य अभियन्ता वी.वी.एस रावत, अधीक्षण अभियन्ता अनिल कुमार और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments