Friday, October 23, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड विधानसभा सत्र का आगाज, पक्ष विपक्ष में तकरार

उत्तराखंड विधानसभा सत्र का आगाज, पक्ष विपक्ष में तकरार

उत्तराखंड विधानसभा सत्र का आगाज आज से हो चुका है….

विधानसभा में बजट सत्र की शुरुआत होने जा रही है इस बजट सत्र में भाजपा के लैंसडाउन से विधायक दिलीप रावत विधानसभा सत्र के बहिष्कार की बात कही थी उन्होंने कहा कि वन अधिकार अधिनियम पर अगर चर्चा नहीं होती है तो वह अभी भी सत्र का हिस्सा नहीं बनेंगे वही दिलीप रावत ने यह भी कहा कि आज राज्यपाल का अभी भाषण है जिसकी अवमानना करना उचित नहीं होगा इसलिए वह आज अभी भाषण में शामिल होंगे लैंसडौल विधायक का यह भी कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वन अधिनियम एक महत्वपूर्ण विषय है उसे पर निश्चित तौर पर चर्चा होनी चाहिए इसलिए इस पर दो-तीन घंटे का समय दिया जाएगा अगर समय मिलता है तो वह निश्चित तौर पर सत्र में शामिल होंगे अन्यथा सत्र बहिष्कार होगा।

दिलीप रावत विधायक लैंसडाउन

 

विधानसभा के सत्र के दौरान विपक्ष द्वारा तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है नेता प्रतिपक्ष यशपाल ने विधानसभा गैर सैण में न करने को लेकर सरकार पर तंज करते हुए कहा प्रदेश सरकार गैरसरण में सत्र नहीं चलना चाह रही है इसके साथ ही उन्होंने कहा सोमवार का दिन मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का दिन होता है और आगामी 24 तारीख तक विधानसभा सत्र चलना है ऐसे हम सरकार से पूछना चाहते हैं कि क्या प्रदेश सरकार 24 तारीख तक विधानसभा सत्र चलाएगी

यशपाल आर्य नेता प्रतिपक्ष

 

राजधानी देहरादून के विधानसभा भवन में विधानसभा सत्र शुरू हो चुका है। सभी विधायक अपने-अपने मुद्दों को लेकर विधानसभा भवन पहुंच चुके हैं और सत्र की कार्रवाई के दौरान अपने सवालों को तैयार किए हुए हैं। इसी क्रम में खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने भी हाल ही में एक विवाद के चलते अपनी गिरफ्तारी का सवाल सदन में उठाने की बात कही। उन्होंने कहा कि एक विधायक को बिना स्पीकर की जानकारी के बेलेबल ऑफेंस में किस कानून के तहत गिरफ्तार किया गया, इस बात को वह सदन में जरुर उठाएंगे।

उमेश कुमार, खानपुर विधायक

 

Reported By: indianrevenue

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments