Sunday, October 25, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया

देहरादून,16 मार्च 2025 (देहरादून) : उत्तराखंड के वित्त, शहरी विकास और संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

Uttarakhand Cabinet Minister Dr Premchand Agarwal tender his resignation.

उन्होंने अपने शासकीय आवास पर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा की.

गौरतलब है कि विधानसभा में उनके बयान को लेकर उत्तराखंड में उनके खिलाफ माहौल बना हुआ था.

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अग्रवाल ने बताया कि आज सुबह वह रामपुर तिराहा शहीद स्मारक पहुंचे, जहां उन्होंने आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी.

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का आभार व्यक्त किया,

जिन्होंने उत्तराखंड राज्य का निर्माण किया, और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी धन्यवाद किया जो राज्य को संवार रहे हैं.

अग्रवाल ने अपने इस्तीफे के कारणों के बारे में कहा, “उत्तराखंड को बनाने में जिसने अपनी भूमिका निभाई, लाठियां खाई,

आज उन्हें एक उत्तराखंड आंदोलनकारी होने के बावजूद टारगेट किया जा रहा है.Uttarakhand Cabinet Minister Dr Premchand Agarwal tender his resignation to Chief Minister Pushkar Singh Dhami.

उन्होंने कहा मेरे जैसे एक आंदोलनकारी को, मेरी बात को जिस तरह से तोड़-मरोड़कर पेश किया गया, उससे मैं बहुत दुखी और आहत हूं”.

उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार अच्छा कार्य कर रही है.

“मेरी इच्छा है कि मेरा प्रदेश आगे बढ़े.

मैं इस प्रदेश को आगे बढ़ाने में जो भी योगदान होगा,

वह मैं देने को तैयार हूं.

(उन्होंने रोते हुए कहा )

इसलिए मैंने आज निर्णय लिया है कि मैं अपने पद से त्यागपत्र दूं,”

अग्रवाल ने बताया कि वह अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री को सौंपने जा रहे हैं.

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments