Monday, October 19, 2026
spot_img
Homeविश्वGaza peace plan : गाजा शांति योजना पर ट्रंप को मिला पीएम...

Gaza peace plan : गाजा शांति योजना पर ट्रंप को मिला पीएम मोदी का साथ

नई दिल्ली। Gaza peace plan इजरायल और गाजा में चल रहे युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने गाजा के लिए शांति योजना की पेशकश की है। इस शांति प्रस्ताव को लेकर ट्रंप का कहना है कि इसके बाद दोनों पक्षों को बीच जंग थम जाएगी।

Bihar Polls 2025: बिहार में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी

ट्रंप की शांति योजना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, “हम राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की ओर से गाजा संघर्ष को खत्म करने के लिए एक व्यापक योजना की घोषणा का स्वागत करते हैं। हमें उम्मीद है कि सभी संबंधित पक्ष राष्ट्रपति ट्रंप की पहल के पीछे एकजुट होंगे और जंग को समाप्त करने और शांति सुनिश्चित करने के इस प्रयास का समर्थन करेंगे।”

हमास को ट्रंप की चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप Gaza peace plan)ने गाजा के लिए 20 सूत्री योजना पर सहमति जताने के लिए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को धन्यवाद दिया। साथ ही फलस्तीनी समूह हमास को चेतावनी दी कि यदि वे इस समझौते को अस्वीकार करते हैं तो इजरायल को इस आतंकवादी समूह को तबाह करने के लिए अमेरिका का पूरा समर्थन मिलेगा।

व्हाइट हाउस में नेतन्याहू के साथ बोलते हुए ट्रंप ने कहा, “हमास के खतरे को खत्म करने के लिए इजरायल को मेरा पूरा समर्थन प्राप्त है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि हम शांति के लिए एक समझौता करेंगे और अगर हमास इस समझौते को अस्वीकार कर देता है, जो कि हमेशा संभव है, तो वे अकेले ही बचेंगे। बाकी सभी ने इसे स्वीकार कर लिया है, लेकिन मुझे लगता है कि हमें सकारात्मक जवाब मिलेगा।”

UKSSSC PAPER LEAK CASE : UKSSSC पेपर लीक की होगी CBI जांच; धरनास्थल पर युवाओं से मिलने पहुंचे धामी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments