दोहा। Qatar Gas Plant Explosion: कतर के प्रमुख रस लाफान औद्योगिक क्षेत्र स्थित बरजान गैस आपूर्ति संयंत्र में रविवार रात एक भीषण विस्फोट के बाद आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 54 कर्मचारी घायल हो गए हैं, जबकि 18 अन्य अभी भी लापता हैं।
Khan Sir arrest stay : खान सर को कोर्ट से फिर मिली राहत; गिरफ्तारी पर लगी रोक, 25 को सुनवाई
दरअसल, यह हादसा उस वक्त हुआ, जब ईरान की बमबारी और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी के बाद कर्मचारी टर्मिनल में दोबारा परिचालन शुरू करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान यहां विस्फोट के कारण आग लग गई।
दुनिया के शीर्ष प्राकृतिक गैस उत्पादकों में शुमार कतर के इस प्रमुख निर्यात केंद्र में हुए हादसे से वैश्विक ऊर्जा बाजारों में उथल-पुथल मच सकती है। ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य पर लगाए गए प्रतिबंध के कारण कतर अपने ग्राहकों को गैस की आपूर्ति नहीं कर पा रहा था, जिसके चलते कतर ने अपना उत्पादन बंद कर दिया था।
ईरान द्वारा युद्ध के स्थायी अंत के लिए जारी शांति वार्ता के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अपनी नाकेबंदी ढीली करने के बाद करत ने पने निर्यात टर्मिनल को फिर से शुरू करने का प्रयास शुरू किया। सरकारी कंपनी कतर एनर्जी ने बताया कि रविवार रात इसी कार्य के चलते बरजान गैस आपूर्ति संयंत्र में विस्फोट और आग लग गई। जिसमें 54 लोग घायल हो गए, जबकि 18 लोग लापता हैं।
विस्फोट के बाद हुए नुकसान का सटीक आकलन अभी तक नहीं हो पाया है। अधिकारियों ने शुरू में कहा था कि केवल कुछ ही लोग घायल हुए हैं। लेकिन कुछ घंटों बाद कतर के गृह मंत्रालय ने हताहतों की कहीं अधिक संख्या बताई।


