Friday, October 9, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडपति की हत्या में पत्नी व प्रेमी गिरफ्तार अवैध सम्बन्ध बने हत्या...

पति की हत्या में पत्नी व प्रेमी गिरफ्तार अवैध सम्बन्ध बने हत्या का कारण

संवाददाता
देहरादून। माण्डूवाला क्षेत्र में हुई युवक की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी व उसके पे्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है। आरोपी पत्नी शराब पिलाने के बहाने मृतक को माण्डुवाला के जंगल में ले गई थी। जहंा उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते रोज प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत माण्ंडुवाला डॉल्फिन कॉलेज के पास के जंगलों मे एक पुरूष का शव खाई में बरामद होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गयी। जिसकी शिनाख्त मदन मुखिया पुत्र बालेश्वर मुखिया निवासी ग्राम बोन गांव जिला सहरसा बिहार उमर 38 वर्ष हाल पता मांडूवाला झाझरा देहरादून के रूप में हुई। मृतक की गर्दन में धारदार हथियार से वार किए गए थे। घटना के सम्बन्ध में मृतक के मकान मालिक सुरेंद्र सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी मांडूवाला की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। जांच के दौरान पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों के दौरान बीती रात एक सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा मांडूवाला बाला सुंदरी मंदिर के पास से घटना में शामिल आरोपी लल्लन शर्मा को गिरफ्तार किया गया, जिससे सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा मृतक की पत्नी मीना के साथ मिलकर मृतक मदन मुखिया की हत्या करना स्वीकार किया गया। जिसके बाद घटना में शािमल मृतक की पत्नी मीना को पुलिस द्वारा प्रेमनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकु को घटना स्थल के पास झाडियों से बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी लल्लन शर्मा द्वारा बताया गया कि वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है तथा मॉडुवाला मे सुनील टेलर के यहाँ किराये पर रहकर मजूदरी का काम करता है। पिछले 2—3 वर्षों से उसका अपने पडोसी मदन मुखिया की पत्नी से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी जानकारी किसी को भी नही थी। दो दिन पूर्व मॉडूवाला मे तिरूपति मंदिर मे मजदूरी का काम करने के दौरान मदन मुखिया द्वारा दोपहर के समय उसका फोन चैक किया तो फोन मे उसे अपनी पत्नी तथा लल्लन की फोटो/वीडियो दिखाई दी, जिस पर गुस्से में आकर मदन द्वारा आरोपी तथा अपनी पत्नी को जान से मार देने तथा उन दोनो के अवैध रिश्ते के बारे में सभी को बताने की धमकी दी गई। उक्त धमकी से डरकर आरोपी ने अपना राज खुलने तथा बदनामी के डर से मदन मुखिया की पत्नी को सारी बाते बताते हुए उसके साथ मिलकर मदन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। योजना के मुताबिक शाम के समय मदन मुखिया की पत्नी उसे शराब पिलाने के बहाने अपने साथ डाल्फिन कालेज के साथ लगते हुए जंगल में ले गयी, जहां मदन मुखिया को शराब पिलाने के बाद उसके नशे में धुत होने पर उसने, आरोपी लल्लन के साथ मिलकर मदन का चाकु से गला काटकर उसकी हत्या कर दी गई। बहरहाल पुलिस ने उन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments