Sunday, October 25, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडशादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को डोईवाला पुलिस ने किया...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को डोईवाला पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून , 28 फरवरी 2025 indianrevenue news : डोईवाला पुलिस ने क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचान मेहरबान के रूप में हुई है,

जो चाँदमारी, डोईवाला का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार, 27 फरवरी 2025 को डोईवाला कोतवाली में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी

जिसके अनुसार मेहरबान ने पिछले दो वर्षों से उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए, देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

डोईवाला के प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया,

जिसने स्थानीय सूचना तंत्र को सक्रिय करके और उच्च स्तरीय सुरागरसी-पतारसी करके 27 फरवरी 2025 को लालतप्पड़, डोईवाला से आरोपी मेहरबान को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:

नाम: मेहरबान पुत्र शरीफ

निवासी: चाँदमारी, कोतवाली डोईवाला, देहरादून

उम्र: 44 वर्ष

पुलिस टीम

1- म0उ0नि0 सरोज नौटियाल
2- हे0कानि0 विनोद कुमार
3- कानि0 सलेकचन्द

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments