Saturday, October 24, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माणा हिमस्खलन की ली जानकारी,25 का रेस्क्यू...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माणा हिमस्खलन की ली जानकारी,25 का रेस्क्यू गतिमान

देहरादून , 28 फरवरी 2025 indianrevenue news : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने District Chamoli के माणा गांव Mana Village के पास हुए हिमस्खलन की जानकारी ली.

उन्होंने राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं.

Chief Minister Pushkar Singh Dhami review the situation 

मुख्यमंत्री ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, आईटी पार्क देहरादून पहुंचकर अधिकारियों के साथ बैठक की.

मुख्यमंत्री ने हिमस्खलन के बाद चल रहे बचाव अभियान की समीक्षा की.

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घटनास्थल पर जल्द से जल्द पहुंचा जाए

और सबसे नजदीकी हेलीपैड को खोला जाए,

ताकि बचाव कार्य में तेजी लाई जा सके.

उन्होंने ड्रोन के माध्यम से घटनास्थल पर नजर रखने और हेलीकॉप्टर की मदद से बचाव कार्य को गति देने के निर्देश दिए.

उन्होंने घायलों को Air Ambulance के माध्यम से Aiims Rishikesh पहुंचाने के भी निर्देश दिए.

Chief Minister briefed the media

मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने बताया कि आईटीबीपी, सेना, जिला प्रशासन और वायु सेना बचाव कार्य में जुटे हुए हैं.

उन्होंने कहा कि खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर का उपयोग संभव नहीं है,

लेकिन स्नो एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है.

मुख्यमंत्री ने बताया कि 10 लोगों को आईटीबीपी अस्पताल पहुंचाया गया है.

और 5 अन्य लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, जिनमें से 3 घायल हैं.

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार केंद्र सरकार के साथ लगातार संपर्क में है.

और बचाव कार्य के लिए हर संभव मदद ली जा रही है.

उन्होंने कहा कि माणा हेलीपैड को भी सक्रिय किया जा रहा है.

और एम्स ऋषिकेश, श्रीनगर मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल गोपेश्वर में भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने बताया कि माणा गांव और माणा पास के बीच सीमा सड़क संगठन के पास हिमस्खलन हुआ है

जिसमें सेना की आवाजाही के लिए सड़क मार्ग से बर्फ हटाने वाले मजदूर प्रभावित हुए हैं.

उन्होंने बताया कि सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं.

एसडीआरएफ की महानिरीक्षक रिधिम अग्रवाल ने बताया कि हिमस्खलन में सीमा सड़क संगठन के 57 श्रमिक प्रभावित हुए हैं,

Latest update

आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार चमोली जनपद में बद्रीनाथ धाम से 6 किलोमीटर आगे हिमस्खलन में फंसे लोगों को निकालने के लिए युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

शाम 5:00 बजे तक 32 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है,

शेष 25 लोगों को निकालने की कार्रवाई गतिमान है।

घटना की मुख्य बातें:

स्थान: माणा गांव के पास, चमोली, उत्तराखंड
घटना: हिमस्खलन
प्रभावित: सीमा सड़क संगठन के 57 श्रमिक
बचाव कार्य में शामिल: आईटीबीपी, सेना, जिला प्रशासन, वायु सेना, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ
वर्तमान स्थिति: 15 श्रमिक सुरक्षित, 42 लापता, बचाव कार्य जारी
मुख्यमंत्री के निर्देश: बचाव कार्य में तेजी, हेलीपैड खोलना, ड्रोन से निगरानी, घायलों को एयर एंबुलेंस से एम्स पहुंचाना।

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments