Friday, October 23, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडनगर पालिका डोईवाला की विभागीय अधिकारियों की बैठक में सभासदों ने उठाये...

नगर पालिका डोईवाला की विभागीय अधिकारियों की बैठक में सभासदों ने उठाये जनहित मुद्दे

देहरादून , 28 फरवरी 2025 indianrevenue news : आज नगर पालिका परिषद् अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह नेगी,डोईवाला की अध्यक्षता मे विभागीय बैठक आयोजित की गयी

बैठक का संचालन अधिशासी अधिकारी,उत्तम सिंह नेगी ने किया

बैठक मे उत्तराखण्ड पॉवर कार्पोरेशन, उत्तराखण्ड जल संस्थान, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया

बैठक मे पालिका के निर्वाचित सभासदों द्वारा क्षेत्र की समस्याओं को विभागों के समक्ष रखा गया

डोईवाला सभासद सुरेश सैनी ने उठाए जनहित के मुद्दे

पाइपलाइन कार्य समय पर हो:

वार्ड संख्या 2 के सभासद सुरेश सैनी ने जल संस्थान द्वारा नई पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क की खुदाई उचित समय पर करने का आग्रह किया है

उन्होंने सड़क निर्माण से पहले ही पाइपलाइन कार्य पूरा करने की आवश्यकता बताई,

ताकि जनता को असुविधा न हो

पेंशन में वृद्धि की मांग:

सभासद सुरेश सैनी ने किसान पेंशन निधि और वृद्धावस्था पेंशन के बीच अंतर को लेकर चिंता व्यक्त की

उन्होंने किसान पेंशन निधि को 1200 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये करने की मांग की,

जो वृद्धावस्था पेंशन के बराबर हो

बैल पड़ाव की जमीन का मुद्दा:

सभासद सुरेश सैनी ने डोईवाला नगर पालिका से पूर्व ग्राम सभा के अंतर्गत आने वाले बैल पड़ाव की जमीन के उपयोग पर सवाल उठाए

उन्होंने कहा कि बैल पड़ाव की जमीन का उपयोग तहसील बनाने के लिए किया गया है

और शेष जमीन वकीलों को चैंबर बनाने के लिए आवंटित की गई है

उन्होंने पूछा कि इसकी अनापत्ति प्रमाण पत्र किसने जारी किया है

पालिका की आय वृद्धि का सुझाव:

सभासद सुरेश सैनी ने बैल पड़ाव की जमीन के शेष हिस्से पर दुकानें बनाकर आवंटित करने का सुझाव दिया है

उन्होंने कहा कि इससे डोईवाला नगर पालिका परिषद की आय में वृद्धि होगी

जिसमे बिजली विभाग से सम्बन्धित समस्याओं के अर्न्तगत सभासद अरूण सोलंकी द्वारा मे घरों के ऊपर से जा रही बिजली की तारोें को शिफ्ट किये जाने, सड़े गले विधुत पोलों को बदले जाने हेतु प्रस्ताव दिया गया

सभासद विनीत राजपूत द्वारा सत्तीवाला मे सभासद रियासत अली द्वारा रईस बस्ती मे नये कनैक्शन प्रदान किये जाने हेतु प्रस्ताव दिया गया

सभासद संदीप सिंह नेगी द्वारा अठूरवाला मे ग्रीष्म ऋतु को ध्यान मे रखते हुए पेयजल व्यवस्था दुरूस्त किये जाने की मांग की गयी

ईश्वर सिंह रौथाण द्वारा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से भानियावाला मे नहर के किनारे जाने वाले मार्ग के दोनो ओर इंटरलाकिंग टाईल्स से फुटपाथ बनाये जाने हेतु प्रस्ताव दिया गया

अमित कुमार द्वारा केशवपुरी-राजीव नगर जाने वाले मार्ग को नया बनाये जाने हेतु मांग करते हुए प्रस्ताव दिया गया

सभासदों द्वारा वन विभाग के अधिकारियों से पालिका क्षेत्र मे बन्दरों के आतंक से निजात दिलाये जाने की मांग की गयी।

बैठक मे सहायक समाज कल्याण अधिकारी द्वारा वृद्धा, विकलांग, विधवा पेंशन तथा अन्य विभागीय जानकारियों से अवगत कराया गया

बैठक मे अध्यक्ष द्वारा प्राप्त प्रस्तावों पर गहनता से विचार विमर्श करते हुए समस्त अधिकारियों को प्रस्तावों पर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये

बैठक मे एम0एम0 बहुगुणा उपखण्ड अधिकारी, गिरीराज उपखण्ड अधिकारी यू0पी0सी0एल0, अंजू राणा सहायक समाज कल्याण अधिकारी, सुरेन्द्र सिंह नेगी सहायक अभियन्ता लो0नि0वि0, टी0एस0 लिंगवाल ऐ0ऐ0ई0 लोक निर्माण विभाग, पूरन सिंह रावत फोरेस्टर, शिव प्रसाद भट्ट फोरेस्टर, विनोद असवाल अपर सहायक अभियन्ता जल संस्थान, सभासद सुन्दर लोधी आदि उपस्थित रहे

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments