Friday, October 16, 2026
spot_img
HomeEntertainmentShilpa Shetty-Raj Kundra : पर 60.4 करोड़ की धोखाधड़ी का का मामला...

Shilpa Shetty-Raj Kundra : पर 60.4 करोड़ की धोखाधड़ी का का मामला दर्ज

Shilpa Shetty-Raj Kundra :  बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा एक बार फिर मुश्किलों में घिरते दिख रहे हैं। शिल्पा और राज कुंद्रा समेत एक अज्ञात व्यक्ति पर 60 करोड़ रुपए के धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। इसको लेकर आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने शिल्पा शेट्टी और राज कुद्रा के खिलाफ मुंबई के एक बिजनेसमैन से 60.4 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है।

Weather News : दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, उत्तराखंड से लेकर यूपी-बिहार में IMD का अलर्ट

इस वजह से दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मामला

यह धोखाधड़ी उनकी अब बंद हो चुकी कंपनी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े एक लोन-कम इन्वेस्टमेंट डील के संबंध में की गई थी। जिसके चलते अब एक्ट्रेस और उनके पति के खिलाफ जुहू पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। हालांकि, इसमें शामिल राशि 10 करोड़ रुपये से अधिक है, इसलिए मामला ईओडब्ल्यू को ट्रांसफर कर दिया गया। ये पूरा मामला दीपक कोठारी की ओर से दर्ज की गई शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद दर्ज किया गया है। दीपक कोठारी जुहू निवासी और एक एनबीएफसी, लोटस कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज के डायरेक्टर हैं।

यह है पूरा मामला

शिकायतकर्ता दीपक कोठारी ने बताया कि राजेश आर्य नाम के एक व्यक्ति ने उनका परिचय राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी से कराया, जो होम शॉपिंग और ऑनलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर थे। उस समय पर कथित तौर पर शिल्पा और राज कुंद्रा के पास कंपनी के 87.6% शेयर थे। आरोपी ने कथित तौर पर 12 प्रतिशत ब्याज पर 75 करोड़ रुपये का लोन मांगा, लेकिन बाद में उन्हें हायर टेक्सेशन से बचने के लिए इन्वेस्टमेंट के तौर में धनराशि लगाने के लिए राजी कर लिया, साथ ही मासिक रिटर्न और मूलधन भी देने का भरोसा दिलाया गया।

कंपनी पर पहले से चल रही थी दिवालियापन की कार्यवाही

शिकायतकर्ता ने दावा किया कि उन्होंने अप्रैल 2015 में एक शेयर सब्सक्रिप्शन समझौते के तहत 31.9 करोड़ रुपये और सितंबर 2015 में एक पूरक समझौते के तहत 28.53 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। एफआईआर में कहा गया है कि अप्रैल 2016 में पर्सनल गारंटी देने के बावजूद शिल्पा शेट्टी ने सितंबर 2016 में डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया। कोठारी को बाद में पता चला कि 2017 में एक अन्य समझौते पर चूक करने के कारण कंपनी के खिलाफ दिवालियापन की कार्यवाही चल रही थी। फिलहाल अब इस पूरे मामले की जांच चल रही है।

Uttarakhand Cabinet : अग्निवीरों को संविदा पदों पर भर्ती में मिलेगा आरक्षण

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments