Friday, October 23, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयRahul Gandhi Germany Visit : 15 से 20 दिसंबर तक जर्मनी के...

Rahul Gandhi Germany Visit : 15 से 20 दिसंबर तक जर्मनी के दौरे पर रहेंगे राहुल गांधी

Rahul Gandhi Germany Visit :  कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी 15 से 20 दिसंबर तक जर्मनी के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे वहां रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों से और जर्मनी सरकार के मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे। यह जानकारी इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (आईओसी) ने दी है।

US Visa Policy : ट्रंप प्रशासन ने जनवरी से अब तक 85,000 से ज्यादा वीजा किए रद्द

भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों से भी करेंगे विचार-विमर्श

आईओसी यूनाइटेड किंगडम के महासचिव विक्रम दुहान के मुताबिक, राहुल गांधी का यह दौरा भारत की वैश्विक भूमिका, लोकतंत्र, विदेश नीति और लोगों के मुद्दों पर चर्चा के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बनेगा। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी जर्मन सांसदों और भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों से भी विचार-विमर्श करेंगे।

राहुल गांधी के साथ सैम पित्रौदा भी रहेंगे मौजूद

आईओसी जर्मनी के अध्यक्ष बलविंदर सिंह ने बताया कि राहुल गांधी के साथ भारतीय प्रवासी कांग्रेस के चेयरपर्सन सैम पित्रोदा भी होंगे। उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी इस दौरे में प्रवासी भारतीयों से मुलाकात करेंगे और कई महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लेंगे।’

बर्लिन में 17 दिसंबर को भारतीय समुदाय को करेंगे संबोधित

आईओसी ऑस्ट्रिया के अध्यक्ष औसाफ खान ने कहा कि बर्लिन में 17 दिसंबर को राहुल गांधी भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में पूरे यूरोप से भारतीय प्रवासी कांग्रेस के अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। औसाफ खान ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य कांग्रेस संगठन को मजबूत करना, प्रवासी भारतीयों के मुद्दों पर चर्चा करना और पार्टी की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा, ‘हम राहुल गांधी, सैम पित्रोदा, डॉ. अरथी कृष्णा और अन्य वरिष्ठ नेताओं से मार्गदर्शन पाने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।’

Delhi blast : दिल्ली ब्लास्ट केस में NIA का एक्शन, 22 ठिकानों पर छापामारी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments