Friday, April 24, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडMAHILA JAN AAKOSH RALLY : उत्तराखंड सीएम ने राहुल गांधी को बताया...

MAHILA JAN AAKOSH RALLY : उत्तराखंड सीएम ने राहुल गांधी को बताया दुर्योधन, दुशासन से की अखिलेश की तुलना

देहरादून: MAHILA JAN AAKOSH RALLY  उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज बीजेपी से जुड़ी महिला कार्यकर्ताओं ने जन आक्रोश महिला पद यात्रा निकाली. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और उनके समर्थित पार्टियों का विरोध जताया. इस जन आक्रोश महिला पद यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. साथ ही राहुल गांधी को दुर्योधन और अखिलेश यादव को दुशासन की संज्ञा दी. मातृशक्ति के बीच सीएम धामी ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर सीधा और तीखा हमला बोला.

Raghav Chaddha : AAP में बड़ी टूट, राघव चड्ढा ने की भाजपा में शामिल होने की घोषणा

सीएम धामी ने कहा जब पूरे देश की नजर नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर थी, तब कांग्रेस और उसके नेताओं का रवैया महिलाओं के सम्मान के विपरीत था. उन्होंने कहा विपक्ष का व्यवहार ऐसा था मानो महिलाओं के अधिकारों पर चोट को भी वो अपनी जीत मान रहे हों. सीएम ने महाभारत का उदाहरण देते हुए कांग्रेस को कौरवों की सेना करार दिया. राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें दुर्योधन जैसी मानसिकता वाला बताया, जबकि समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव को दुशासन की संज्ञा दी. सीएम धामी यहीं नहीं रुके, बल्कि, कांग्रेस के परिवारवाद पर भी करारा प्रहार किया.

सीएम ने कहा कांग्रेस में महिला सशक्तिकरण केवल एक परिवार तक सीमित है. अगर इंदिरा गांधी नेहरू परिवार से न होतीं तो उन्हें वो अवसर शायद ही मिलता. उन्होंने आरोप लगाया कांग्रेस सामान्य परिवार की महिलाओं को आगे बढ़ाने के बजाय केवल अपने परिवार की महिलाओं को ही आगे लाने की राजनीति करती रही है.

सीएम ने उत्तर प्रदेश की राजनीति का जिक्र करते हुए प्रियंका गांधी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा लड़की हूं, लड़ सकती हूं जैसे अभियानों पर करोड़ों रुपए खर्च किए गए, लेकिन जब संसद में महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ने का समय आया तो कांग्रेस ने पीछे हटकर अपनी असल सोच उजागर कर दिया है.

VICE PRESIDENT RADHAKRISHNAN : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन पहुंचे एम्स ऋषिकेश, सीएम धामी और राज्यपाल ने किया एयरपोर्ट पर स्वागत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments