Wednesday, July 1, 2026
Google search engine
Homeराष्ट्रीयHimachal rain havoc : हिमाचल में बारिश का कहर, घरों में घुसा...

Himachal rain havoc : हिमाचल में बारिश का कहर, घरों में घुसा मलबा; चंबा-तीसा मार्ग बंद

Himachal rain havoc : चंबा जिले में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। सलूणी उपमंडल की ग्राम पंचायत लनोट के लनोट और फगड़ोग गांवों में मलबा और बारिश का पानी घरों में घुसने से लोगों को नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, पंगोला नाला के पास मलबा और पत्थर आने से चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है।

Rudrapur Petrol Adulteration : रुद्रपुर में पेट्रोल भरवाते ही अचानक बंद हुए दर्जनों वाहन, उपभोक्ताओं का हंगामा

फगड़ोग गांव में तानी पुत्र कंठ और नारद पुत्र लछमण के मकानों में भारी मात्रा में मलबा और पानी घुस गया। इस घटना में दोनों परिवारों को नुकसान पहुंचा है। नारद पुत्र लछमण के मकान में दरारें भी आ गई हैं, जिससे मकान को सबसे अधिक क्षति पहुंची है।

घटना की सूचना मिलने पर ग्राम पंचायत लनोट के प्रधान देसराज मौके पर पहुंचे और प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बादल फटने जैसी स्थिति बनने के बाद अचानक भारी मात्रा में मलबा आया, जिससे दोनों मकानों को नुकसान पहुंचा। मामले की जानकारी प्रशासन को दे दी गई है।

वहीं, पंगोला नाला के पास भारी मात्रा में मलबा और पत्थर आने से चंबा-तीसा मुख्य मार्ग बंद हो गया। इसके कारण करीब 25 से अधिक पंचायतों के लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। तीसा, सनवाल, बैरागढ़, बौंदेड़ी, खजुआ, बिहाली, देवीकोठी, सेईकोठी और झज्जाकोठी सहित कई क्षेत्रों का जिला मुख्यालय से संपर्क प्रभावित हो गया है। सड़क के दोनों ओर वाहन फंस गए हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन और मलबा आने की घटनाएं हुई हैं। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है। लोक निर्माण विभाग और अन्य संबंधित विभागों की टीमें सड़क बहाल करने और राहत कार्य में लगी हैं। उन्होंने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

Uttarakhand Minority Education Act : उत्तराखंड में आज से अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम लागू, मदरसा बोर्ड खत्म

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments