Friday, October 23, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयAtal Bihari Vajpayee death anniversary : पर 'सदैव अटल' पहुंच पीएम ने...

Atal Bihari Vajpayee death anniversary : पर ‘सदैव अटल’ पहुंच पीएम ने श्रद्धांजलि अर्पित की

नई दिल्ली। Atal Bihari Vajpayee death anniversary : दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर ‘सदैव अटल’ में पुष्पांजलि अर्पित की। बता दें कि आज भारत के पूर्वप्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपयी की पुण्यतिथि है। पीएम मोदी के अलावा अन्य नेताओं ने भी पूर्व पीएम वाजपयी को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Trump Putin Meeting : पुतिन से वार्ता के बाद ट्रंप बोले, ‘बातचीत सार्थक रही

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को पीएम मोदी ने किया याद

इससे पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी ने एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा कि अटल जी को उनकी पुण्यतिथि पर शत-शत नमन। भारत की सर्वांगीण प्रगति के प्रति उनका समर्पण और सेवाभाव सभी को एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करता रहेगा।

राष्ट्रपति मुर्मु ने भी अर्पित की श्रद्धांजलि

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भी आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपयी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

रक्षामंत्री ने भी अर्पित की श्रद्धांजलि

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री ने पूर्व पीएम वाजपयी को एक सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए उनके आजीवन प्रयासों को याद किया । राजनाथ सिंह ने कहा कि राष्ट्र उनके अभूतपूर्व योगदान को सदैव याद रखेगा।

अन्य नेताओं ने भी दी श्रद्धांजलि

वहीं, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, किरेन रिजिजू और गजेंद्र सिंह शेखावत, जदयू सांसद संजय झा और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उनके स्मारक ‘सदैव अटल’ पर एकत्रित हुए।

तीन बार देश के पीएम रहे अटल बिहारी वाजपयी

गौरतलब है कि अटल बिहारी वाजयपी का जन्म 25 दिसंबर, 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था और वे तीन बार देश के प्रधानमंत्री चुने गए। जानकारी दें कि वाजपेयी दशकों तक भाजपा का चेहरा रहे और पूर्ण कार्यकाल पूरा करने वाले पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री थे। बता दें कि 16 अगस्त, 2018 को दिल्ली के एम्स अस्पताल में उनका निधन हो गया।

Noida Traffic Diversion Plan : पुराना वाहन चलाया तो लगेगा 22 हजार तक फाइन

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments