Friday, October 23, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयBMC Polls : भिवंडी में भिड़े BJP और केवीए समर्थक, पत्थरबाजी से...

BMC Polls : भिवंडी में भिड़े BJP और केवीए समर्थक, पत्थरबाजी से बिगड़ा माहौल

BMC Polls :  महाराष्ट्र के ठाणे जिले में नगर निकाय चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद तनाव बढ़ गया। नगर निगम चुनाव के नतीजों के एलान के बाद रविवार को भिवंडी में छत्रपति शिवाजी महाराज चौक के पास भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक महेश चौघुले और कोणार्क विकास अघाड़ी (केवीए) नेता और पूर्व महापौर विलास पाटिल के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। पत्थरबाजी की घटना की भी सूचना मिली है।

BMC Election : महाराष्ट्र में एकलौते धुरंधर देवेंद्र, निकाय चुनाव के नतीजों ने लगाई मुहर

घटना शहर के व्यस्त इलाके छत्रपति शिवाजी महाराज चौक के पास हुई, जहां दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए। झड़प के दौरान पथराव से इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों गुटों के समर्थकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। पथराव के कारण आसपास की दुकानों को बंद कर दिया गया और राहगीरों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया।

झड़प पर क्या बोली पुलिस?

ठाणे नगर पुलिस आयुक्त कार्यालय के अनुसार हालात अब नियंत्रण में है। डीसीपी जोन दो शशिकांत बोराटे ने कहा, ‘दो नेताओं के समर्थकों के बीच झड़प हुई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को तितर-बितर कर दिया और स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।’ भाजपा विधायक महेश चौघुले ने कहा कि कोणार्क विकास अघाड़ी के अध्यक्ष विलास पाटिल चाहते हैं कि कोई भी उनके क्षेत्र में प्रवेश न करे।

एएनआई से बात करते हुए महेश चौघुले ने कहा, ‘चुनाव खत्म हो गए हैं और कल भी उन्होंने कुछ बच्चों पर हमला किया। आज भी शाम करीब 5 बजे दो बच्चों को पीटा गया और फिर मेरे कार्यालय पर पत्थर फेंके गए। पुलिस और मेरे समर्थकों पर भी हमला किया गया। मैं पूरी स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस का शुक्रिया अदा करता हूं।’

भाजपा विधायक ने लगाए क्या आरोप?

भाजपा विधायक ने कोणार्क विकास अघाड़ी के अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह (विलास पाटिल) नहीं चाहते कि कोई उनके इलाके में प्रवेश करे।

उन्होंने कहा कि हम पुलिस स्टेशन पहुंच गए हैं और देखेंगे कि पुलिस क्या कार्रवाई करती है।

भिवंडी-निजामपुर में हुए बीएमसी चुनावों में भाजपा ने 22 सीटें, कांग्रेस ने 30 सीटें, शिवसेना ने 12 सीटें और एनसीपी-एससी ने 12 सीटें जीती हैं।

BMC Election Results 2026 : 29 नगर निगमों के चुनाव नतीजे आज, शुरू हुई काउंटिंग

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments