Tuesday, October 6, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयMeerut : मेरठ में कपड़ा कारोबारी के मकान में लगी आग से...

Meerut : मेरठ में कपड़ा कारोबारी के मकान में लगी आग से परिवार के 6 लोग जिंदा जले

मेरठ: Meerut कपड़ा कारोबारी के मकान में लगी आग में 5 बच्चों सहित 6 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में 6 महीने की जुड़वा बहनें भी हैं. सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. घटना लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के किदवई नगर में सोमवार रात की है.

Jharkhand ambulance accident : कौन थे विमान में सवार सभी सात लोग? शव अस्पताल पहुंचते ही मची चीख-पुकार

मृतकों की पहचान रुखसार (30) पत्नी आसिम, अकद्दस (03) पुत्र आसिम, नाबिया (6 माह) पुत्री आसिम, इनायत (6 माह) पुत्री आसिम, महविश (12) पुत्री फारुख, हम्माद (04) पुत्र फारुख के रूप में हुई है. इकबाल की मां पत्नी अमीर बानो (55) गंभीर झुलसी हैं, जिन्हें रेफर किया गया है.

शार्ट सर्किट बनी वजह

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि 112 नंबर को सूचना मिली कि किदवई नगर के एक मकान में आग लगी है. फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची.

मकान तक पहुंचने की गली संकरी थी, जिससे फायर ब्रिगेड की टीम पड़ोसियों के छत से मकान में दाखिल हुई. काफी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया. गंभीर झुलसे लोगों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से हॉस्पिटल भेजा गया.

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की जानकारी मिल रही है. आसपास के लोगों ने बताया कि घर में कपड़े का भी काम होता था.

किदवई नगर में अफरातफरी

पुलिस के मुताबिक, कारोबारी इकबाल अहमद अपने परिवार के साथ किदवई नगर इस्लामाबाद की गली नंबर-3 में रहते हैं. यह तीन मंजिला मकान है. मकान में उनके दो बेटे, आसिम और फारूक अपने परिवार के साथ के रहते हैं.

मकान में ही एम्ब्रॉयडरी का कारखाना भी है. पावरलूम के जरिए धागों से कपड़ा बनाने का काम होता है. दूसरी दूसरी मंजिल दोनों का परिवार रहता है. जिस वक्त मकान में आग लगी, उस वक्त इकबाल अहमद और उनके दोनों बेटे आसिम और फारूक नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद गए हुए थे.

घर में मौजूद सभी जले

हादसे के वक्त घर पर इकबाल अहमद की पत्नी अमीर बानो, आसिम की पत्नी रुखसार के अलावा उनका बेटा अकद्दस, दो जुड़वां बेटियां नबिया और इनायत, दूसरे भाई फारूक की बेटी महविश और बेटा हम्माद मकान में मौजूद थे.

तेजी से फैली आग

रात करीब 9:30 बजे के बाद अचानक घर में आग लग गई. आग की लपटे जैसे ही फैलनी शुरु हुईं तो स्थानीय लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी. देखते ही देखते आग की लपटें विकराल हो गईं. घर में धुंआ भर गया. मुख्य दरवाजे से आग की तेज लपटें निकल रही थीं.

छत के रास्ते घुसी फायर ब्रिगेड टीम

सीएफओ ने बताया कि गली संकरी थी, इससिए टीम छत के रास्ते घुसी और झुलसे लोगों को बाहर निकाला गया. फायर ब्रिगेड की टीम ने पुलिस और लोगों की मदद से सभी झुलसे बच्चों और दोनों महिलाओं को बाहर निकाला.

सभी को एंबुलेंस से हॉस्पिटल भेजा गया. वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने 5 बच्चों और महिला रुखसार को मृत घोषित कर दिया गया. बुरी तरह से झुलसी महिला अमीर बानो का उपचार अभी चल रहा है.

CM ने लिया मामले का संज्ञान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में हुए हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए हैं.

Nepal Bus Accident : नेपाल में यात्री बस के नदी में गिरने से 18 लोगों की मौत, कई घायल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments