Thursday, October 15, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयAI SUMMIT PROTEST : AI समिट हंगामा केस में बड़ा एक्शन, IYC...

AI SUMMIT PROTEST : AI समिट हंगामा केस में बड़ा एक्शन, IYC अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार

नई दिल्ली: AI SUMMIT PROTEST इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान हुए हंगामा व विरोध प्रदर्शन के मामले में जांच तेज करते हुए दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. इस केस में इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्हें एक दिन पहले ही पूछताछ के लिए तिलक मार्ग थाने में बुलाया गया था. पूछताछ के बाद उनकी भूमिका व उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारी की बात कही जा रही है. इस कार्रवाई के बाद अब तक इस मामले में कुल आठ गिरफ्तारियां हो चुकी है.

Meerut : मेरठ में कपड़ा कारोबारी के मकान में लगी आग से परिवार के 6 लोग जिंदा जले

इससे पहले पुलिस ने ग्वालियर से जितेंद्र यादव को गिरफ्तार किया था. पुल्स जांच में साजिश के एंगल की भी पड़ताल कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि विरोध प्रदर्शन की योजना, इसमें शामिल लोगों की भूमिका व संगठनात्मक स्तर पर हुई तैयारियों की जांच की जा रही है. पुलिस का दावा है कि कार्रवाई उपलब्ध तथ्यों व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आगे बढ़ रही है.

वहीं इंडियन यूथ कांग्रेस ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी को “मनमानी व दमनात्मक कार्रवाई” बताते हुए कड़ी निंदा की है. संगठन की ओर से बयान जारी कर और एक्स पर पोस्ट कर कहा गया है कि उदय भानु चिब पहले ही जांच में शामिल होकर पूरा सहयोग दे चुके थे, न तो वे फरार थे और न ही जांच से बच रहे थे. इसके बावजूद गिरफ्तारी ये संकेत देती है कि यह कदम जांच की आवश्यकता से अधिक दबाव बनाने की रणनीति का हिस्सा है.

युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि धारा 41A CrPC के नोटिस गिरफ्तारी के बाद दिए जा रहे हैं, जो कानूनी सुरक्षा प्रावधानों का उल्लंघन है. यह भी कहा गया कि कई पदाधिकारियों के परिवारों को देर रात उठाकर थानों में बैठाया गया. हिरासत में लिए गए लोगों की जानकारी देने में भी देरी की गई. संगठन ने हिमाचल सदन में हुई एक कानूनी बैठक में बिना वारंट पुलिस के प्रवेश को भी गंभीर प्रक्रिया उल्लंघन बताया है.

आईवाईसी के राष्ट्रीय महासचिव शेष नारायण ओझा ने कहा कि उनके अध्यक्ष ने जांच में पूरा सहयोग दिया है. लोकतांत्रिक अधिकारों के तहत विरोध करना अपराध नहीं हो सकता. वहीं आईवाईसी लीगल सेल के प्रमुख एडवोकेट रूपेश सिंह भदौरिया ने आरोप लगाया कि जांच प्रक्रिया का दुरुपयोग कर भय का माहौल बनाया जा रहा है. हर अवैध कार्रवाई के खिलाफ कानूनी कदम उठाए जाएंगे. युवा कांग्रेस ने अपने अध्यक्ष की तत्काल रिहाई, गिरफ्तारी संबंधी नियमों का पालन, हिमाचल सदन प्रकरण की स्वतंत्र जांच व कथित उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग की है. दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि जांच निष्पक्ष तरीके से जारी है और आगे भी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम ने कार्रवाई की निंदा की

पुलिस की कार्रवाई पर छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम ने एक्स पर लिखा, दिल्ली पुलिस द्वारा IYC के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई उदय भानु चिब जी एवं अन्य युवा साथियों की ग़ैरक़ानूनी गिरफ्तारी की मैं कड़ी निंदा करता हूं. “ताना-शाह” सरकार यह भूल रही है कि लोकतंत्र में युवाओं का आवाज उठाना, सवाल पूछना और विरोध करना अपराध नहीं, बल्कि लोकतंत्र का सबसे मजबूत हथियार है.

Jharkhand ambulance accident : कौन थे विमान में सवार सभी सात लोग? शव अस्पताल पहुंचते ही मची चीख-पुकार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments