Saturday, October 24, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयMS Swaminathan : एमएस स्वामीनाथन शताब्दी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, PM बोले-...

MS Swaminathan : एमएस स्वामीनाथन शताब्दी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, PM बोले- किसानों का हित भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता

MS Swaminathan : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित आईसीएआर पूसा में एमएस स्वामीनाथन शताब्दी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया है। इस सम्मेलन का विषय- सदाबहार क्रांति, जैव-खुशी का मार्ग, सबके लिए भोजन सुनिश्चित करने के लिए प्रोफेसर स्वामीनाथन के आजीवन समर्पण को दर्शाता है।

DHARALI DISASTER : धराली में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, आज रेस्क्यू हुए 9 लोग

‘किसानों का हित भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता’

इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा, स्वर्गीय एमएस स्वामीनाथन ने खाद्य सुरक्षा को अपने जीवन का मिशन बना लिया था। दिल्ली में आयोजित सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, एमएस स्वामीनाथन को कृषि विज्ञान में उनके अग्रणी कार्य के लिए व्यापक रूप से सराहा जाता है। उन्होंने कहा, किसानों का हित भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार की नीतियों को स्पष्ट करते हुए कहा, भारत किसानों, मछुआरों और डेयरी किसानों के हितों से कभी समझौता नहीं करेगा।

पीएम मोदी ने स्मारक सिक्का और डाक टिकट किया जारी

पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम हरित क्रांति के जनक कहे जाने वाले महान वैज्ञानिक स्वामीनाथन के सम्मान में एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया है।

7 से 9 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा सम्मेलन

सदाबहार क्रांति- जैव-सुख का मार्ग विषय पर आधारित 7 से 9 अगस्त तक चलने वाले इस सम्मेलन में सतत और समतामूलक विकास में प्रोफेसर स्वामीनाथन के योगदान को सम्मानित किया जाएगा। इस सम्मेलन का आयोजन एमएस स्वामीनाथन रिसर्च फाउंडेशन (एमएसएसआरएफ), कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद और राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी के सहयोग से किया जा रहा है।

US Tariffs : ट्रंप ने भारत पर थोपा 25% अतिरिक्त टैरिफ, रूसी तेल खरीद पर जुर्माना

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments