Saturday, October 24, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडDHARALI DISASTER : धराली में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, आज रेस्क्यू हुए 9...

DHARALI DISASTER : धराली में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, आज रेस्क्यू हुए 9 लोग

DHARALI DISASTER :  उत्तरकाशी जिले के धराली में आई प्राकृतिक आपदा का आज तीसरा दिन है. धराली में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. सेना और आईटीबीपी के साथ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस राहत और बचाव कार्यों में लगी हुई है. दूसरे दिन रेस्क्यू में मौसम बाधा बना रहा तो टूटी सड़कों ने राहत टीमों को ग्राउंड जीरो पर पहुंचने में बाधा डाली. इसके बाद हेली सेवा की मदद ली गयी. धराली आपदा में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है. बड़ी संख्या में लोग लापता हैं. 190 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है.

US Tariffs : ट्रंप ने भारत पर थोपा 25% अतिरिक्त टैरिफ, रूसी तेल खरीद पर जुर्माना

धराली में रेस्क्यू टीमों के सैटेलाइट फोन काम करने लगे

उत्तरकाशी के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे बचाव कार्यों पर, एनडीआरएफ के डीआईजी गंभीर सिंह चौहान ने कहा कि हमारे पास चार टीमें हैं. अभी सभी सड़कें अवरुद्ध और क्षतिग्रस्त हैं, इसलिए वे धराली नहीं पहुंच सकी हैं. बुधवार को 35 कर्मचारियों को हेलीकॉप्टरों के माध्यम से पहुंचाया गया था. हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू होने के साथ, कर्मचारियों और निकाले गए लोगों का आना-जाना शुरू हो गया है. पहले संचार की भी समस्या थी. आज गुरुवार सुबह से हमारे सैटेलाइट फोन काम कर रहे हैं. राज्य प्रशासन, सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ रेस्क्यू कार्य में लगे हैं. स्थानीय लोग भी खोज और बचाव कार्यों में एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं.

मातली से हर्षिल के बीच शटल सेवा प्रारंभ हो गई है. UCADA के कुल 6 छोटे हेलीकॉप्टर कर रहे रेस्क्यू. आज अभी तक 9 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है. इनमें दो बच्चे शामिल हैं. यूकाडा के दो हेलीकॉप्टरों ने सहस्त्रधारा हेलीपैड से हर्षिल के लिए उड़ान भरी है. जौलीग्रांट एयरपोर्ट में दो चिनूक तथा MI 17 हेलीकॉप्टर तैनात हैं. इनके उड़ान भरने के अनुकूल मौसम रहा तो सेना तथा एनडीआरएफ के जवानों तथा उपकरणों को एयरलिफ्ट किया जाएगा.

हर्षिल राहत कैंप में रुके 9 यात्रियों को हेलीकॉप्टर से मातली लाया गया

उत्तरकाशी में राहत और बचाव कार्य जारी है. आज गुरुवार सुबह हर्षिल राहत कैंप में रुके हुए 9 यात्रियों को हेलीकॉप्टर से मातली लाया गया.

रेस्क्यू ऑपरेशन को जा रही टीम से सीएम धामी ने की बात

उत्तरकाशी के आपदाग्रस्त धराली में रेस्क्यू का आज तीसरा दिन है. तीसरे दिन का रेस्क्यू शुरू होने से पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में बचाव अभियान शुरू करने के लिए रवाना हो रहे बचाव दल के साथ बातचीत की. सीएम धामी ने आज सुबह से प्रभावित क्षेत्रों में शुरू हुए हेली रेस्क्यू ऑपरेशन को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए. इस दौरान उन्हें सड़क, संचार और बिजली की शीघ्र बहाली के साथ-साथ पेयजल और खाद्यान्न आपूर्ति की सघन निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई के निर्देश भी दिए. सीएम ने कहा कि मैं रेस्क्यू ऑपरेशन में 24 घंटे जुटी सभी टीमों के साहस और समर्पण की सराहना करता हूं. विषम परिस्थितियों में भी इन दलों की निष्ठा और कार्यकुशलता आपदा प्रबंधन में अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत कर रही है.

UP Police Encounter : पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दो शूटरों का एनकाउंटर

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments