Tuesday, October 20, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयPetrol price increase : आम जनता पर महंगाई की एक और मार,...

Petrol price increase : आम जनता पर महंगाई की एक और मार, पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा हुआ

नई दिल्ली। Petrol price increase : देश में आम जनता पर महंगाई की एक और मार पड़ी है। दिल्ली के ईंधन डीलरों से मिली जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी सहित देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Dhar Bhojshala Controversy : हाई कोर्ट के फैसले को मुस्लिम पक्ष ने दी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, आज ही सुनवाई की उम्मीद

इस ताजा संशोधन के तहत पेट्रोल की कीमत में 0.87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 0.91 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है।

एक महीने में तीसरी बार बढ़े दाम

इस महीने यह तीसरी बार है जब ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इस सप्ताह की शुरुआत में, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 90 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी, इससे कुछ दिन पहले ही 3 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी।

इस बढ़ोतरी के बाद माल ढुलाई महंगी होने की आशंका है, जिससे आने वाले दिनों में रोजमर्रा की जरूरी चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं।

कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव

डीलरों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आए उतार-चढ़ाव और तेल कंपनियों की लागत बढ़ने के कारण यह फैसला लिया गया है।

नई दरें आज सुबह 6 बजे से लागू कर दी गई हैं। अलग-अलग राज्यों में स्थानीय वैट और माल ढुलाई शुल्क के कारण ईंधन की कीमतें भिन्न हो सकती हैं।

Rajya Sabha elections : राज्यसभा की 24 सीटों के लिए चुनाव की तारीख का एलान, 18 जून को होगा मतदान

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments