Friday, October 23, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयVoter Adhikar Yatra का आज दूसरा दिन, राहुल और तेजस्वी ने सूर्य...

Voter Adhikar Yatra का आज दूसरा दिन, राहुल और तेजस्वी ने सूर्य देव मंदिर में एक साथ की पूजा

औरंगाबाद। Voter Adhikar Yatra सुबह 8.15 बजे, चटख धूप के बीच, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार थार गाड़ी में सवार होकर देव सूर्य मंदिर के लिए रवाना हुए।

Russia ukraine war : नाटो में शामिल नहीं होगा यूक्रेन, ट्रंप का बयान

बाहर समर्थकों की भीड़ नारे लगा रही थी। आगे की सीट पर बैठे राहुल गांधी ने हाथ हिलाकर भीड़ का अभिवादन किया और आगे बढ़ गए।

सतबहिनी मंदिर के पास भीड़ दोनों नेताओं का इंतज़ार कर रही थी। समर्थकों को लगा कि दोनों नेता मंदिर में दर्शन के बाद यात्रा शुरू करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

गाड़ी के अंदर से ही भीड़ का अभिवादन करते हुए राहुल और तेजस्वी आगे बढ़ गए। अंबा चौक पर बड़ी संख्या में समर्थक खड़े थे। वे सुबह से ही दोनों नेताओं के आने का इंतज़ार कर रहे थे, लेकिन दोनों यहाँ रुके बिना ही आगे बढ़ गए। अंबा चौक के बाद राहुल गांधी का काफिला तेल्हाड़ा होते हुए नरहर अंबा पहुँचा।

दोनों जगहों पर बड़ी संख्या में समर्थक अपने नेता की एक झलक पाने के लिए बेताब थे, लेकिन सुरक्षा कारणों से वे यहाँ नहीं रुके। राहुल गांधी अंबा के कझपा, निरंजनपुर, सिंहपुर होते हुए जीवा बिगहा पहुंचे। इन जगहों पर ग्रामीणों की भीड़ थी लेकिन वह यहीं नहीं रुके और आगे बढ़ते रहे। भीड़ समर्थन में नारे लगा रही थी। राहुल-तेजस्वी जिंदाबाद के नारे लग रहे थे।

दोनों भीड़ के साथ पातालगंगा होते हुए देव सूर्य मंदिर पहुंचे। यहां तेजस्वी और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने राहुल के साथ मंदिर में पूजा की। मंदिर के गर्भगृह में दो मिनट पूजा करने के बाद वे बाहर निकले। मंदिर परिसर में सात मिनट बिताए।

राहुल गांधी भगवान सूर्य की भक्ति में लीन रहे। मंदिर में राजेश पाठक और लखन पाठक ने पूजा-अर्चना की। मंदिर में न्यास समिति के सचिव विश्वजीत राय, कोषाध्यक्ष सुधीर चंद्रवंशी, सदस्य लक्ष्मण गुप्ता ने राहुल और तेजस्वी यादव को देव सूर्य मंदिर का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

मंदिर के बाहर समर्थक वोट चोर गद्दी छोड़, राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। मंदिर से निकलकर दोनों नेता काफिले के साथ शिवगंज होते हुए मदनपुर प्रखंड के वार पहुंचे।

यहां दोनों का स्वागत किया गया. राहुल-तेजस्वी के काफिले के साथ औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा, विधायक विजय कुमार सिंह डबलू, आनंद शंकर सिंह, मो नेहालुद्दीन, ऋषि कुमार, भीम यादव, राजद जिला अध्यक्ष अमरेंद्र कुशवाहा थे.

SIR Bihar : मतदाता सूची से हटाए गए 65 लाख लोगों के नाम जारी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments