Thursday, October 15, 2026
spot_img
HomeखेलAjinkya Rahane retirement : अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का...

Ajinkya Rahane retirement : अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का किया एलान

नई दिल्ली। Ajinkya Rahane retirement :  दिग्‍गज भारतीय क्रिकेटर अजिंक्‍य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट और खेल के सभी फॉर्मेट से संन्‍यास का एलान कर दिया है। उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम पर वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी। इस दौरान वह काफी भावुक भी हो गए। उनका गला भर आया और वह रुआंसा थे। भारी आवाज में रहाणे ने बीसीसीआई, साथी क्रिकेटर, वाइफ और फैंस का शुक्रिया अदा किया।

Bankipur By-election : किदवईपुरी मतदान केंद्र पर भाजपा-जन सुराज कार्यकर्ताओं में झड़प, फर्जी वोटिंग का आरोप

वीडियो के साथ कैप्‍शन में रहाणे ने लिखा, ‘कैप 278 अब विदा ले रहा है। इतने सालों तक मिले प्यार और सहयोग के लिए धन्यवाद। हमेशा आभारी रहूंगा।’ रहाणे ने 31 अगस्‍त 2011 को इंग्‍लैंड के खिलाफ इंटरनेशनल (T20I) डेब्‍यू किया था।

3 साल से बाहर चल रहे थे

रहाणे लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे। उन्‍होंने आखिरी इंटरनेशनल मैच 2023 में खेला था। वह जुलाई, 2023 में वेस्‍टइंडीज के खिलाफ टेस्‍ट खेलते नजर आए थे। वहीं उन्‍होंने आखिरी वनडे 2018 में और आखिरी टी20 इंटरनेशनल 2016 में खेला था।

6 टेस्‍ट में कप्‍तानी की

रहाणे ने अपने करियर में 85 टेस्‍ट, 90 वनडे और 20 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। टेस्‍ट की 144 पारियों में रहाणे ने 38.46 की औसत और 49.50 के स्‍ट्राइक रेट से 5077 रन बनाए। इस प्रारूप में उन्‍होंने 26 अर्धशतक के साथ ही 12 शतक भी लगाए। उनका बेस्‍ट स्‍कोर 188 रन है। रहाणे ने 6 टेस्‍ट में भारतीय टीम की कप्‍तानी भी की। उनकी कप्‍तानी में भारत को 4 टेस्‍ट में जीत मिली। साथ ही 2 मैच ड्रॉ रहे।

वनडे में रहाणे का प्रदर्शन

वनडे की 87 पारियों में इस बल्‍लेबाज ने 35.26 की औसत और 78.63 की स्‍ट्राइक रेट से 2962 रन बनाए। एकदिवसीय क्रिकेट में उन्‍होंने 24 फिफ्टी और 3 सेंचुरी जड़ीं। वहीं 20 टी20 इंटरनेशनल में रहाणे ने 113.29 की स्‍ट्राइक रेट से 375 रन बनाए।

रहाणे ने तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम का नेतृत्‍व किया। रहाणे ने तीन वनडे मैचों में भारत की कमान संभाली और सभी मैच जीते। टी20 इंटरनेशनल में रहाणे ने 2 मुकाबलों में टीम की अगुवाई की। इस दौरान भारत ने 1 मैच जीता और 1 में हार झेलनी पड़ी।

Trump Tariff Fear : अमेरिका में पास हुआ रूस वाला बिल, भारत पर 100 फीसदी टैरिफ का खतरा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments