Friday, October 16, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडराजकीय क्रांति दिवस मेला: CM धामी ने वीर गढ़वाली को दी श्रद्धांजलि

राजकीय क्रांति दिवस मेला: CM धामी ने वीर गढ़वाली को दी श्रद्धांजलि

क्राइम पेट्रोल:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी गढ़वाल के थलीसैंण विकासखंड स्थित पीठसैंण में आयोजित राजकीय क्रांति दिवस मेले में भाग लेकर पेशावर कांड की वर्षगांठ पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और देश की रक्षा में बलिदान देने वाले वीर जवानों के परिवारों के लिए राज्य सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। शहीद सैनिकों के परिजनों को मिलने वाली सहायता राशि बढ़ाकर ₹50 लाख की गई है और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जा रही है। स्वतंत्रता सेनानियों की पेंशन भी बढ़ाकर ₹25,000 की गई है।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसने समान नागरिक संहिता लागू की है और राज्य में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के चलते 22 हजार से अधिक युवाओं को नौकरियां मिली हैं। उन्होंने चारधाम यात्रा को लेकर बेहतर व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या की भी जानकारी दी।

कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को नैतिकता और मानवीय मूल्यों का प्रतीक बताया और कहा कि उनकी जीवनी को स्कूल पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। थलीसैंण में ऑडिटोरियम और खेल मैदान बनाने की भी घोषणा की गई, साथ ही पीठसैंण में 100 बच्चों के लिए हॉस्टल तैयार होने की जानकारी दी गई।

इस दौरान मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री ने थलीसैंण क्षेत्र में 10वीं व 12वीं के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले महिला स्वयं सहायता समूहों, उद्यमियों व पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। राजकीय क्रांति दिवस मेले में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर उपस्थित लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments