Saturday, October 24, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडहत्या में फरार चल रहे पति-पत्नी पर 25-25 हजार रू0 का ईनाम...

हत्या में फरार चल रहे पति-पत्नी पर 25-25 हजार रू0 का ईनाम घोषित

देहरादून,25 फरवरी 2025 indianrevenue news : देहरादून के एक चौंकाने वाले मामले में पुलिस ने बुजुर्ग शिक्षक की हत्या का पर्दाफाश किया है.

इस जघन्य अपराध में एक MBBS छात्र और उसकी पत्नी की भूमिका सामने आई है.

इस बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या में फरार चल रहे दंपति दोनो अभियुक्तों पर एसएसपी देहरादून द्वारा 25-25 हजार रू0 का ईनाम घोषित किया गया है.

क्या है हत्या का मामला ?

07-02-2025 को देहरादून के पटेलनगर के पीठावाला की रहने वाली निधि राठौर ने थाना कोतवाली पटेलनगर पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवायी.

उसने बताया कि उनके पिताजी श्याम लाल गुरुजी अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या: यू0के0-07-डीटी-1685 से बिना बताए घर से कहीं निकल गये थे,

जिन्हे उनके द्वारा अपने सभी रिश्तेदारो के यहाँ व संभावित स्थानों पर तलाश किया गया,

पर उनके संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई.

पुलिस ने गुमशुदा श्याम लाल की तलाश के लिए उनके घर और आसपास के रास्तों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली.

फुटेज में श्याम लाल को घर से निकलकर अपनी मोटरसाइकिल से गीता के घर के पास तक जाते हुए देखा गया,

लेकिन वापस आने का कोई फुटेज नहीं मिला.

पुलिस ने संदिग्ध महिला गीता और उसके पति के बारे में जानकारी की तो पता चला

कि दोनों अपने घर से फरार हैं

और उनके मोबाइल नंबर भी बंद हैं.

सर्विलांस के जरिए कुछ अन्य संदिग्ध नंबर सामने आए,

जिनसे दोनों संदिग्धों ने श्याम लाल के लापता होने के बाद संपर्क किया था.

पुलिस टीम ने संदिग्ध महिला गीता के मायके देवबंद सहारनपुर में दबिश दी

और उसके भाई अजय कुमार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया.

पूछताछ में उसने बताया कि गीता और उसके पति हिमांशु चौधरी ने मिलकर श्याम लाल की हत्या की है

और शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे और अपने एक अन्य साथी धनराज चावला को बुलाया था.

पुलिस ने धनराज चावला को भी देवबंद से गिरफ्तार कर लिया है.

फरार चल रहे हैं दंपत्ति

घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त हिमांशु चौधरी पुत्र सतीश तथा उसकी पत्नी गीता पत्नी हिमांशु घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहे हैं.

जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा लगातार गैर राज्यों में दबिशें दी जा रही हैं

दोनो अभियुक्तों के लगातार फरार चलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा उनकी गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया है।

विवरण ईनामी अभियुक्त:-

1- हिमांशु चौधरी पुत्र सतीश निवासी: नई बस्ती, सुनहरा रोड, रूडकी, जनपद हरिद्वार

2- गीता पत्नी हिमांशु निवासी उपरोक्त, मायका – मौहल्ला कायस्थ वाडा, देवबंद, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, हाल – किशन नगर एक्सटेंशन, सिरमोर मार्ग, देहरादून

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments