Saturday, October 24, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडविद्यालयों का उच्चीकरण शीघ्र किया जाएगा: मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

विद्यालयों का उच्चीकरण शीघ्र किया जाएगा: मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

क्राइम पेट्रोल: प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर एक समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों से विद्यालयों के उच्चीकरण संबंधी जानकारी ली। बैठक में उन्होंने उच्चीकरण में हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्यभर के राजकीय विद्यालयों का उच्चीकरण शीघ्र किया जाए, जो मानकों को पूरा करते हैं।

मुख्य शिक्षा अधिकारियों को उच्च प्राथमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्रस्ताव शीघ्र महानिदेशालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

विभागीय मंत्री ने बताया कि वर्तमान में हाईस्कूल से इंटर स्तर पर उच्चीकरण हेतु मानक पूर्ण करने वाले नौ विद्यालय हैं। जिनमें चम्पावत जनपद का राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फुॅगर, सल्ली और पल्सों शामिल है। इसी प्रकार रूद्रप्रयाग जनपद में स्व0 शहीद फते सिंह राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाडव, टिहरी में रा0उ0मा0 वि0 मेड़, चामासारी, हरिद्वार में रा0उ0मा0 विद्यालय बेलड़ी, अल्मोड़ा में रा0उ0मा0 विद्यालय कांटली और नैनीताल में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैड़ागांव शामिल है जिनका शीघ्र ही उच्चीकरण कर आदेश जारी कर दिये जायेंगे।

इस कदम से स्थानीय छात्रों को शिक्षा की बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments