Friday, October 23, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री धामी ने वन विभाग और ऊर्जा विभाग की योजनाओं की समीक्षा...

मुख्यमंत्री धामी ने वन विभाग और ऊर्जा विभाग की योजनाओं की समीक्षा की

क्राइम पेट्रोल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन विभाग और ऊर्जा विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने वन सम्पदाओं के संरक्षण के साथ-साथ राजस्व वृद्धि के लिए अधिक प्रभावी प्रयास करने की दिशा में अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने वन विभाग के गेस्ट हाउस के आधुनिकीकरण, जड़ी-बूटियों, कृषिकरण और विपणन के क्षेत्र में संभावनाओं को तलाशने के अलावा मानव वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए कारगर उपायों की बात की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वन सम्पदाओं का बेहतर उपयोग करते हुए रोजगार सृजन पर ध्यान दिया जाए। ग्रीष्मकाल में वनाग्नि की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाई जाए, ताकि नुकसान से बचा जा सके। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने की बात की कि इन प्रयासों का असर धरातल पर दिखाई दे।

बैठक में इको टूरिज्म के तहत विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गई, जिसमें इको कैंपिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास, स्थानीय युवाओं को नेचर गाइड का प्रशिक्षण, और इको टूरिज्म के लिए समर्पित वेबसाइट का निर्माण शामिल था। अब तक इन योजनाओं से स्थानीय युवाओं को 5 करोड़ रुपये की आय हुई है।

ऊर्जा विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य में ऊर्जा उत्पादन बढ़ाने की दिशा में तेजी से काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने लघु जल विद्युत परियोजनाओं पर विशेष ध्यान देने के साथ ही राज्य में ऊर्जा के क्षेत्र में नवीकरणीय ऊर्जा, विद्युत वितरण सुधार और स्मार्ट मीटर योजनाओं को तेजी से लागू करने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊर्जा और पर्यटन के क्षेत्र में राज्य की क्षमता का बेहतर उपयोग किया जाए, ताकि राज्य का सामाजिक और आर्थिक विकास हो सके। 2023 में जल विद्युत नीति के तहत 160.80 मेगावाट के 8 प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई है, जिनसे क्षेत्र का विकास होगा।

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments