Friday, October 23, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे उत्तराखंड,जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने किया...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे उत्तराखंड,जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने किया स्वागत

देहरादून,6 फरवरी 2025 indianrevenue news : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपने तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे हैं

उनके देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर आज जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल और गणेश जोशी ने भव्य स्वागत किया।

मुख्यमंत्री योगी यमेश्वर प्रखंड के पंचूर गांव में अपनी भतीजी के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए उत्तराखंड पहुंचे हैं।

स्वागत समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा, “योगी जी के कुशल मार्गदर्शन में प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ विश्व भर में सनातन धर्म का प्रतीक बन चुका है।

उत्तराखंड से भी हजारों श्रद्धालु महाकुंभ में अपनी आस्था का प्रदर्शन करने पहुंच रहे हैं।”

पंचूर गांव में आयोजित विवाह समारोह में क्षेत्र के कई प्रमुख नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों के शामिल होने की संभावना है।

स्थानीय प्रशासन ने कार्यक्रम के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है।

मुख्यमंत्री योगी के दौरे को देखते हुए आवश्यक पुलिस बल तैनात किया गया है।

यह यात्रा न केवल एक पारिवारिक समारोह के लिए है,

बल्कि दो पड़ोसी राज्यों के बीच सामाजिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने का भी एक अवसर है।

स्थानीय नागरिकों ने भी मुख्यमंत्री योगी के आगमन पर हर्ष व्यक्त किया है

और उनका स्वागत करने के लिए विशेष तैयारियां की हैं।

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments