Thursday, October 15, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडकांग्रेस ने की लोकसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग

कांग्रेस ने की लोकसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधामंत्री को पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने पीएम से लोकसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। इसको लेकर उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि जिस तरह से देश में पहलगाम जैसा कायराना हमला हुआ है उससे पूरा देश गुस्से में है सभी दल देश के साथ खड़े हुए है लेकिन प्रधानमंत्री का विपक्ष की बैठक में शामिल ना होना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है…

साथ ही उहोंने कहा कि आज सभी दल सरकार के साथ खड़े है और सरकार को सभी दलों के साथ बात करनी चाहिए और कांग्रेस ने जो लोकसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है उससे सभी दलों के सदस्यों से चर्चा भी हो जाएगी और आगे की रणनीति पर भी सदस्यों को सरकार बताएगी इसलिए इस समय लोकसभा का विशेष सत्र बहुत जरूरी है।

 

यशपाल आर्य
नेता प्रतिपक्ष उत्तराखंड विधानसभा

 

Reported By: indianrevenue

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments