Monday, October 19, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडहवाई कनेक्टिविटी को लेकर केंद्रीय मंत्री से मुलाकात, उत्तराखंड को मिले आश्वासन

हवाई कनेक्टिविटी को लेकर केंद्रीय मंत्री से मुलाकात, उत्तराखंड को मिले आश्वासन

ब्यूरो: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री  Ram Mohan Naidu Kinjarapu  से भेंट कर उत्तराखण्ड में विमानन क्षेत्र के विकास और हवाई कनेक्टिविटी को सुदृढ़ बनाने के विषय पर विस्तार से चर्चा की।

इस दौरान जौलीग्रांट व नैनीसैनी एयरपोर्ट के वॉच आवर्स बढ़ाने एवं जनपद पिथौरागढ़ की रणनीतिक महत्ता को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रीय संपर्क योजना (RCS) के अंतर्गत नैनीसैनी एयरपोर्ट से इंदिरा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (नई दिल्ली) के लिए 42 से 48 सीटों वाली नियमित विमान सेवा शुरू करने समेत पिथौरागढ़ से धारचूला एवं मुनस्यारी जैसे सीमांत क्षेत्रों को भी हवाई सेवाओं से जोड़ने का अनुरोध किया।

साथ ही उनसे जौलीग्रांट और पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार कार्यों में तेजी लाने के संबंध में भी वार्ता हुई। इस अवसर पर उन्हें चारधाम यात्रा हेतु देवभूमि उत्तराखण्ड में आमंत्रित किया। निश्चित तौर पर  प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में हवाई कनेक्टिविटी के नए द्वार खुल रहे हैं और राज्य के पर्यटन, व्यापार एवं आपदा प्रबंधन को अधिक मजबूती मिल रही है। माननीय केंद्रीय मंत्री  किंजरापु राममोहन नायडू का सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन देने हेतु हृदय से आभार।

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments