Friday, October 23, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंड डोईवाला: रावत PG के पास पुआल के ढेर में लगी आग, फायर...

 डोईवाला: रावत PG के पास पुआल के ढेर में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

 

 

डोईवाला, 4 मई: 2025  (RajneeshPratapSinghTez): आज दोपहर करीब 1 बजकर 41 मिनट पर फायर स्टेशन डोईवाला को सूचना मिली कि पाल मोहल्ला स्थित रावत PG के पास पुआल के ढेर में आग लग गई है।

सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट डोईवाला तुरंत मौके पर पहुंची।

 

घटनास्थल पर पहुंचने पर फायरकर्मियों ने देखा कि दो पुआल के ढेर पूरी तरह से आग की चपेट में थे

और लपटें तीसरे ढेर की ओर बढ़ रही थीं।

फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्काल प्रभावी कार्रवाई करते हुए आग को बुझा दिया और तीसरे ढेर को सुरक्षित बचा लिया।

इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

 

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कुछ अज्ञात व्यक्ति आसपास धूम्रपान कर रहे थे

और संभवतः उनकी लापरवाही से जलती हुई तीली फेंकने के कारण आग लगी।

 

पुआल के ढेरों के स्वामी वन गुज्जर बसीर पुत्र यूसुफ हैं,

जो मूल रूप से एयरपोर्ट के पास बड़कोट रेंज डोईवाला के निवासी हैं और वर्तमान में छिददरवाला में रहते हैं।

फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से बड़ा नुकसान टल गया।

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments