Friday, October 23, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडडोईवाला: वार्ड 14 में पालिका अध्यक्ष नरेंद्र नेगी और सभासद सुशील सैनी...

डोईवाला: वार्ड 14 में पालिका अध्यक्ष नरेंद्र नेगी और सभासद सुशील सैनी ने किया इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण

 

 

डोईवाला, 4 मई: (Rajneesh Pratap Singh Tez) : नगर पालिका परिषद डोईवाला के वार्ड नंबर 14, स्थित अंबेडकर कॉलोनी में आज नवनिर्मित इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण किया गया।

नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र नेगी व सभासद श्रीमती सुशीला सैनी ने रिबन काटकर सड़क का उद्घाटन किया।

नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि उनका उद्देश्य है कि डोईवाला नगर पालिका के सभी वार्डों में विकास की गंगा बहे

सभी वार्डो का एक समान रूप से विकास हो

इस अवसर पर सभासद श्रीमती सैनी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता वार्ड संख्या 14 को एक आदर्श वार्ड के रूप में स्थापित करना है।

उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद डोईवाला के अंतर्गत इस वार्ड को सरकारी नियमों और कायदों के तहत मिलने वाली सभी सुविधाओं को प्राथमिकता के तौर पर उपलब्ध कराया जाएगा।

 

श्रीमती सैनी ने यह भी घोषणा की कि जल्द ही वार्ड में फागिंग की व्यवस्था कराई जाएगी,

जिससे मच्छरों और उनके लार्वा को नष्ट किया जा सके।

उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे अपने घरों के आसपास पानी जमा न होने दें,

खासकर गमलों और कूलरों में, क्योंकि यह डेंगू के मच्छरों के पनपने का स्थान होता है।

उन्होंने डेंगू के खिलाफ लड़ाई में सभी से सहयोग मांगा।

सभासद ने जोर देकर कहा कि उनके द्वारा वार्ड में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है

और जहां कहीं भी सड़कों की आवश्यकता होगी, वहां निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वह वार्ड की जनता की सेवा के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं और जनता ही उनके लिए सर्वोपरि है।

जन सेवा ही उनका मूल मंत्र है और वह अपने वार्ड की जनता के लिए पूरी तरह से समर्पित हैं।

स्थानीय नागरिक अमित सैनी ने विश्वास जताया कि वार्ड संख्या 14 डोईवाला में एक आदर्श वार्ड के रूप में स्थापित होगा

और वार्ड की जनता के लिए चलाई जा रही सभी सरकारी योजनाओं को प्राथमिकता के साथ उन तक पहुंचाया जाएगा।

इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक सुरेश कुमार, प्रताप, टीटू, अमन, छोटे सिंह, अमित सैनी, संजू, सलेलता देवी, कलावती, शशि, आकाश, सुधीर व अन्य लोग उपस्थित थे।

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments