Friday, October 23, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडडोईवाला के सरकारी स्कूल में दिखा सौहार्द, रमजान में छात्र के जन्मदिन...

डोईवाला के सरकारी स्कूल में दिखा सौहार्द, रमजान में छात्र के जन्मदिन पर विशेष भोज

देहरादून,5 मार्च 2025 indianrevenue news : राजकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय गांधीग्राम बुल्लावाला, डोईवाला में एक अनोखा नजारा देखने को मिला.

कक्षा 6 में पढ़ने वाले छात्र अल्तमस के माता-पिता, इरफान अली और आशिया खातून ने रमजान के पवित्र महीने में अपने बेटे के जन्मदिन के अवसर पर विद्यालय के सभी विद्यार्थियों के लिए विशेष भोज का आयोजन किया.

इरफान अली उत्तराखंड पुलिस विभाग में कार्यरत हैं,

जबकि उनकी पत्नी आशिया खातून एक शिक्षित और कंप्यूटर शिक्षा में दक्ष गृहिणी हैं

उन्हें अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ाने में पूरा भरोसा है

वे विद्यालय में किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान में पूरा सहयोग करते हैं

आशिया खातून विद्यालय प्रबंधन समिति की एक सक्रिय सदस्य भी हैं,

जिन्होंने जिला स्तरीय प्रतिभा दिवस कार्यक्रम में एसएमसी सदस्यों की प्रतियोगिता में भाग लिया

और दूसरा स्थान प्राप्त किया

वे क्षेत्र के अन्य अभिभावकों के लिए प्रेरणास्रोत हैं

वे विद्यालय में शिक्षकों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचार कार्यक्रमों की जानकारी देकर ग्रामीणों को जागरूक करने में भी सहयोग कर रहे हैं

प्रधानाध्यापक चंद्रप्रकाश पाल और उनके शिक्षक साथियों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है

वे सामुदायिक भागीदारी पर विशेष ध्यान दे रहे हैं

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments