Saturday, October 24, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडखौफनाक मर्डर : मामूली सी बात पर देहरादून में "चमच्च से गला...

खौफनाक मर्डर : मामूली सी बात पर देहरादून में “चमच्च से गला और सीना गोदकर कर डाली हत्या”

देहरादून,24 अप्रैल 2025 indianrevenue news : प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मांडोवाला स्थित कर्मा वेलफेयर सोसाइटी नामक नशा मुक्ति केंद्र में आज एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया.

केंद्र में भर्ती दो युवकों ने आपसी मारपीट के दौरान एक अन्य युवक की चम्मच से वार कर निर्मम हत्या कर दी.

इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है.

युवकों ने साथी की ली जान, दोनों आरोपी गिरफ्तार:

आज दिनांक 24 अप्रैल, 2025 को प्रेमनगर पुलिस को सूचना मिली कि मांडोवाला के नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवकों के बीच हिंसक झड़प हुई है,

जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई है।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रेमनगर पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।

जांच में पता चला कि नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती हरमनदीप सिंह, पुत्र स्वर्गीय जगसीर सिंह,

और उसके साथी गुरदीप सिंह, पुत्र गंडा सिंह, दोनों निवासी बठिंडा, पंजाब,

ने मिलकर अजय कुमार, पुत्र बलजीत सिंह, निवासी हापुड़ रोड, मेरठ, उत्तर प्रदेश की किसी नुकीली चीज से वार कर हत्या कर दी थी।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को मौके से ही हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में सामने आया कि हरमनदीप सिंह को 13 अप्रैल, 2025 को और गुरदीप सिंह को 31 मार्च, 2025 को उनके परिजनों द्वारा नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था।

मृतक अजय कुमार को उसके परिवार वालों ने 8 अप्रैल, 2025 को केंद्र में भर्ती कराया था।

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले उनका मृतक अजय कुमार से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

उस समय नशा मुक्ति केंद्र के संचालक और अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था।

हालांकि, आरोपियों के मन में गुस्सा बरकरार रहा।

उन्होंने बताया कि दो दिन पहले हुए विवाद में अजय कुमार ने उन्हें गालियां दी थीं,

जिससे वे बेहद क्षुब्ध थे

और उन्होंने उसे मारने की योजना बना ली थी।

योजना के अनुसार, आज जब अजय कुमार कमरे में अपने बिस्तर पर सो रहा था,

तो दोनों युवक कमरे में गए।

एक ने अजय का मुंह दबाया और

दूसरे युवक ने चम्मच से उसके गले और छाती पर कई वार किए,

जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

हत्या के बाद दोनों आरोपी नशा मुक्ति केंद्र से भागने की फिराक में थे,

लेकिन घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें धर दबोचा।

पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त चम्मच को बरामद कर लिया है

और घटना के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

हरमनदीप सिंह पुत्र स्व. जगसीर सिंह, निवासी: बठिंडा, पंजाब, उम्र – 25 वर्ष।

गुरूदीप सिंह पुत्र गंडा सिंह, निवासी: बठिंडा, पंजाब, उम्र- 27 वर्ष।

बरामदगी:

घटना में प्रयुक्त चम्मच।

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments