Friday, October 23, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडभानियावाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर समुदाय विशेष की ठेली-रेहड़ी के खिलाफ विहिप और...

भानियावाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर समुदाय विशेष की ठेली-रेहड़ी के खिलाफ विहिप और बजरंग दल का धरना-प्रदर्शन

देहरादून,24 अप्रैल 2025 indianrevenue news : भानियावाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक विशेष समुदाय द्वारा कथित अतिक्रमण के मुद्दे पर आज डोईवाला क्षेत्र में तनाव देखने को मिला

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भानियावाला में धरना प्रदर्शन कर इस अतिक्रमण के खिलाफ आवाज बुलंद की.

प्रदर्शनकारियों ने राजमार्ग पर अवैध कब्जे के कारण यातायात में बाधा उत्पन्न होने का आरोप लगाया और नगर पालिका प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

अतिक्रमण हटाने की मांग, आंदोलन की चेतावनी:

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि एक खास समुदाय के लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेहड़ी-ठेली आदि लगाकर अतिक्रमण कर लिया है,

जिससे राहगीरों और वाहनों की आवाजाही में परेशानी हो रही है.

उन्होंने नगर पालिका प्रशासन पर इस अवैध कब्जे को हटाने में उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया.

हिंदूवादी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि स्थानीय प्रशासन ने समय रहते इस मामले में उचित कदम नहीं उठाया,

तो हिंदूवादी संगठन एक बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.

इस दौरान बोलते हुए प्रखर हिंदूवादी नेता नरेश उनियाल ने आरोप लगाया है कि पहलगाम हमले में आतंकियों को लोकल लोगों का सपोर्ट था

हम हिंदूवादी संगठनों के सपोर्ट से ही भाजपा के लोग चुनाव जीतकर आते हैं

ऐसे में राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों,स्थानीय प्रशासन को आवश्यक एक्शन लेना चाहिए

श्री उनियाल ने उदहारण देकर बताया

कि विगत दिनों दुर्गा चौक पर बाहरी लोगों की ठेलियों के अतिक्रमण के चलते एक महिला सड़क पर दुर्घटना का शिकार हो गयी

जिसमें उसकी मृत्यु हो गयी

लेकिन प्रशासन अब भी बेखबर बना हुआ है

लेकिन प्रशासन इस पर कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं कर रहा है।

उन्होंने तत्काल इस मामले में हस्तक्षेप करने की आवश्यकता जताई।

एक अन्य हिंदूवादी नेता संतोष राजपूत ने जानकारी दी

कि आज भानियावाला में स्थानीय प्रशासन और नगर पालिका के विरुद्ध धरना दिया गया,

वहीं कल सुबह 11:00 बजे नगर पालिका डोईवाला में भी इसी मुद्दे पर प्रदर्शन किया जाएगा।

उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन करने की बात भी कही।

प्रदर्शनकारियों के अनुसार, भानियावाला में राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग 40 से 50 रेहड़ी और फल-सब्जी की ठेलियां लगी हुई हैं,

जो यातायात को बाधित कर रही हैं।

प्रदर्शन में कई प्रमुख हिंदूवादी कार्यकर्ता शामिल रहे,

जिन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाने की मांग की

प्रदर्शन करने वालों में प्रखर हिंदूवादी नेता नरेश उनियाल, संतोष राजपूत, सुभाष कृषाली, अविनाश सिंह, राकेश, विक्रम सिंह, राहुल राजपूत, जितेंद्र राजपूत, राखी क्षेत्री, सुखदेव चौहान, आनंद सिंह पंवार, आशीष उपाध्याय, गणेश उनियाल, नरेंद्र सिंह उनियाल, अमित कुमार आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments