Sunday, October 11, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडऋषिकेश में 01 मार्च से 07 मार्च 2025 तक आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय...

ऋषिकेश में 01 मार्च से 07 मार्च 2025 तक आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव

प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, जलागम एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने ऋषिकेश में 01 मार्च से 07 मार्च 2025 तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव की तैयारियों और उसकी रुपरेखा को लेकर पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, जलागम एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को गढ़ी कैंट स्थित पर्यटन निदेशालय में पर्यटन अधिकारियों के साथ ऋषिकेश में 01 मार्च से 07 मार्च 2025 तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव की रुपरेखा, उसके प्रबंधन और व्यस्थाओं को लेकर पर्यटन अधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा की गई की और आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के आयोजन में योग, ध्यान, स्वास्थ्य, और तंदुरुस्ती से जुड़े कई कार्यक्रम होंगे। जिसमें दुनिया भर के कई देशों से योगाचार्य भी प्रतिभाग करेंगे इसलिए पहले से व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए।

महाराज ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के इस आयोजन में योग ध्यान स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती से जुड़े कई कार्यक्रम होंगे जिसमें दुनिया भर के कई देशों से योगाचार्य और प्रतिभागी भी शामिल होंगे। इस आयोजन से हमें कई प्रमुख यौगिक क्रियाओं को सीखने का मौका मिलेगा और पूज्य संतों एवं योग गुरुओं का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा।

उन्होंने निर्देश दिए कि अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के आयोजन में स्थानीय कलाकारों और योग गुरुओं को भी प्राथमिकता से शामिल किया जाये।

 

Reported By: indianrevenue

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments