Saturday, October 24, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडदेहरादून की रानीपोखरी पुलिस ने क्रूरतापूर्वक ले जा रही 5 जीवित भैंसों...

देहरादून की रानीपोखरी पुलिस ने क्रूरतापूर्वक ले जा रही 5 जीवित भैंसों को किया रेस्क्यू

देहरादून,24 मार्च 2025 indianrevenue news : देहरादून जनपद की रानीपोखरी पुलिस ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पशु तस्करी में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है.

अभियुक्तों द्वारा क्रूरतापूर्वक ले जाए जा रहे 5 जीवित भैंसों को भी सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया है.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों के अनुपालन में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान,

रानीपोखरी क्षेत्र में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली

कि नरेंद्र नगर से एक पिकअप वाहन में जानवरों को अवैध तरीके से लादकर तस्करी की जा रही है.

इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने भण्डारी रेस्टोरेंट के पास वीरपुर मोड़ पर एक संदिग्ध महिंद्रा पिकअप वाहन (संख्या: UK-08-CA-5698) को रोका.

जांच के दौरान पाया गया कि वाहन में सवार दो व्यक्ति 5 भैंसों को क्रूरतापूर्वक ले जा रहे थे.

पशुओं के पैर और गर्दन रस्सियों से बांधकर उन्हें वाहन में ठूंस दिया गया था.

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

सैफ अली (24 वर्ष), पुत्र अकबर अली, निवासी गढ़मीरपुर, थाना पिरान कलियर, जनपद हरिद्वार (वाहन चालक)

सुहेल (23 वर्ष), पुत्र शमसीर, निवासी कमेला कालोनी, निकट पशु मंडी, कोतवाली मंडी, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश

दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना रानीपोखरी में मुकदमा अपराध संख्या 25/2025, धारा 3/11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम-1960 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया है.

अभियुक्तों की प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि वे पहाड़ी इलाकों से अवैध रूप से भैंसों की तस्करी कर रहे थे.

पुलिस टीम :-

1-उ0नि0 विक्रम नेगी
2-अ0उ0नि0 शैलेन्द्र कण्डवाल
3-अ0उ0नि0 दिनेश खण्डूरी
4-कानि0 गौतम
5-कानि0 योगेन्द्र पेटवाल
6-कानि0 सन्तोष

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments