Saturday, October 24, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडलच्छीवाला टोल प्लाजा दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए उठाये जा रहे ये...

लच्छीवाला टोल प्लाजा दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए उठाये जा रहे ये 4 बड़े कदम

 

देहरादून,24 मार्च 2025 indianrevenue news : लच्छीवाला टोल प्लाजा पर हाल ही में हुई दुखद सड़क दुर्घटना के मद्देनजर, पुलिस, परिवहन विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से टोल प्लाजा का निरीक्षण किया.

इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए तत्काल उपायों पर चर्चा करना और उन्हें लागू करना था.

निरीक्षण के दौरान उठाए गए महत्वपूर्ण कदम:

(1) गति नियंत्रण:

टोल प्लाजा के दोनों ओर रम्बल स्ट्रिप और स्पीड ब्रेकरों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया,

ताकि वाहनों की गति को नियंत्रित किया जा सके.

(2) लेन मार्किंग:

टोल प्लाजा की विभिन्न लेनों को स्पष्ट रूप से दर्शाने के लिए रोड साइनों पर पीले रंग से मार्किंग करने और उन पर कैट आई लगवाने के निर्देश दिए गए.

इससे वाहन चालकों को लेन बदलने में आसानी होगी.

(3) डिवाइडर लेन:

डिवाइडर लेनों की लंबाई लगभग 30 मीटर तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया,

ताकि वाहनों को सुरक्षित रूप से लेन बदलने के लिए पर्याप्त स्थान मिल सके.

(4) स्पीड कैमरे:

टोल प्लाजा के पास ओवर स्पीडिंग को नियंत्रित करने के लिए स्पीड कैमरे लगाने का प्रस्ताव रखा गया.

इस संयुक्त निरीक्षण में यातायात पुलिस अधीक्षक, एआरटीओ देहरादून, एआरटीओ ऋषिकेश, एनएच के प्रोजेक्ट मैनेजर और अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे.

अधिकारियों ने दुर्घटना के कारणों की गहराई से जांच करने

और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने का संकल्प लिया.

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments