Friday, October 16, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड विधानसभा में मदन सिंह बिष्ट और प्रेमचंद अग्रवाल के बीच तीखी...

उत्तराखंड विधानसभा में मदन सिंह बिष्ट और प्रेमचंद अग्रवाल के बीच तीखी नोंकझोंक

उत्तराखंड में बजट सत्र चल रहा है और कल सत्र के पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के बाद कांग्रेस के द्वाराहाट से विधायक मदन सिंह बिष्ट और संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बीच तीखी नोंकझोंक हुई जिसमें संसदीय कार्यमंत्री ने विधायक पर सदन में शराब पीकर आने का आरोप लगाया इसपर राजनीति गरमा गई है कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट ने संसदीय कार्यमंत्री से माफी मांगने को कहा और मुआफ़ी ना मांगने पर उनके खिलाफ़ मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाने की बात कही वही इस मामले को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी काफ़ी गुस्से में नज़र आई मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह का आचरण बिल्कुल ठीक नहीं है सत्ता पक्ष के लोग हो या विपक्ष के किसी को भी इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और सदन में इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करने से उन्हें व्यक्तिगत तौर पर भी दुख हुआ है और इसको गंभीरता से किया जाएगा।

मदन सिंह बिष्ट, विधायक कांग्रेस

ऋतु खंडूरी, विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड

मंत्री ने कांग्रेस विधायक पर शराब पीकर आने का आरोप लगाया इसपर उत्तराखंड विधानसभा ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि उनको कांग्रेस के विधायकों को सलाह देने की जरूरत नहीं है जिस प्रकार का बयान संसदीय कार्यमंत्री ने दिया है उसकी निंदा करते है सदन में उसका विरोध करेंगे उसके साथ साथ ज़रूरी हुआ तो वैधानिक सलाह भी ली जायेगी।

यशपाल आर्य, नेता प्रतिपक्ष उत्तराखंड

 

Reported By: indianrevenue

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments