Friday, October 9, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड में वोटर लिस्ट अपडेटः, 1 लाख से ज्यादा नाम बाहर 71.58...

उत्तराखंड में वोटर लिस्ट अपडेटः, 1 लाख से ज्यादा नाम बाहर 71.58 लाख मतदाताओं की फाइनल लिस्ट जारी

संवाददाता
देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आज अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर तैयार अंतिम सूची में प्रदेश के कुल 71 लाख 58 हजार 949 मतदाता शामिल हैं।
उत्तराखंड में एसआईआर अभियान की शुरुआत 8 जून 2026 को हुई थी। अभियान शुरू होने के समय प्रदेश की मतदाता सूची में 79 लाख 60 हजार 762 मतदाता दर्ज थे। गणना फार्मों के वितरण और उन्हें जमा कराने के बाद 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित की गई, जिसमें कुल 71 लाख 33 हजार 785 मतदाता शामिल थे। ड्राफ्ट सूची के प्रकाशन के बाद मतदाताओं को 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर दिया गया। इसके बाद 13 अगस्त से 28 सितंबर 2026 तक प्राप्त दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया गया। पूरी प्रक्रिया के बाद अब 3 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। अंतिम मतदाता सूची के अनुसार प्रदेश में कुल 71,58,949 मतदाता हैं। इनमें 34,21,036 महिला मतदाता, 37,37,701 पुरुष मतदाता और 212 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। वहीं, 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग में 72,656 मतदाता हैं, जबकि 80 वर्ष से अधिक आयु के 1,22,892 मतदाता अंतिम सूची में दर्ज हैं।
एसआईआर के दौरान दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम मतदाता सूची में 1,29,872 नए मतदाताओं को शामिल किया गया है, जबकि 1,04,708 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल 12,543 मतदेय स्थल हैं।

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments