Thursday, October 15, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडUttarakhand Heavy Rain : उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना, डीएम ने...

Uttarakhand Heavy Rain : उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना, डीएम ने दिए स्कूलों में छुट्टी के आदेश

देहरादून: Uttarakhand Heavy Rain  बीते रोज से उत्तराखंड के ज्यादातर जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. ज्यादातर जिलों में बारिश की बारिश की बौछारें पड़ रही है. देहरादून में भारी बारिश होने से अधिकतर इलाकों में जलभराव की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए सोमवार को देहरादून जिले में इंटर तक के सभी स्कूल बंद रखने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए हैं.

PM MODI PRESIDENT MEETING : पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की, सियासी सरगर्मी तेज

मौसम विभाग के मुताबिक आज देहरादून समेत 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मौसम विभाग देहरादून की तरफ से देहरादून में अत्यधिक बारिश और कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के आसार जताए गए हैं.

इधर देहरादून जनपद के सभी क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाड़ी केन्द्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है. ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके. गौरतलब कि मानसून सीजन में भारी बारिश से कई क्षेत्रों में जगह-जगह जलभराव और भूस्खलन की स्थिति उत्पन्न हो रही है.जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

गौर हो कि उत्तराखंड मौसम विभाग ने देहरादून, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल एवं उधम सिंह नगर में ऑरेंज अलर्ट जारी कर लोगों को सचेत रहने की अपील की है. जबकि राज्य के सभी जनपदों में कहीं-कहीं गरज, आकाशीय बिजली चमकने के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है. जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.बात राजधानी देहरादून की करें तो यहां आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. हल्की से मध्यम बारिश गरज व चमक के साथ हो सकती है. अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान 31°C व 24°C के लगभग रहने की संभावना है.

जिलाधिकारी नैनीताल वंदना सिंह ने भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए कुमाऊं मंडल के तीन जिलों में स्कूलों आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है. मौसम विभाग के मुताबिक आज नैनीताल, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश होने का अंदेशा जताया गया है.

बताते चलें कि उत्तराखंड में मानसून सीजन लोगों पर आफत बरसा रहा है. लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है. साथ ही कई संपर्क मार्ग लगातार मलबा गिरने से बाधित हो रहे हैं, जिस कारण लोगों को मार्गों पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है. वहीं भारी बारिश से मार्ग बाधित होने से चारधाम यात्रा भी प्रभावित हो रही है.

PM Modi Varanasi Visit: पीएम मोदी आज काशी में,देंगे 2200 करोड़ की सौगात

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments