Wednesday, October 14, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयPM MODI PRESIDENT MEETING : पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात...

PM MODI PRESIDENT MEETING : पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की, सियासी सरगर्मी तेज

नई दिल्ली: PM MODI PRESIDENT MEETING प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अलग-अलग मुलाकात की. हालांकि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की राष्ट्रपति के साथ हुई भेंट का कारण पता नहीं चल पाया है. लेकिन इन मुलाकातों को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

PM Modi Varanasi Visit: पीएम मोदी आज काशी में,देंगे 2200 करोड़ की सौगात

इस बारे में राष्ट्रपति भवन ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की.’’

पीएम मोदी के राष्ट्रपति से मुलाकात के कुछ घंटों बाद गृह मंत्री अमित शाह ने भी मुर्मू से भेंट की. इसको लेकर राष्ट्रपति भवन ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की.’’

वहीं गृह मंत्री ने मुर्मू के साथ अपनी मुलाकात की एक तस्वीर साझा करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, “राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी से मुलाकात की.”

हालांकि, प्रधानमंत्री कार्यालय से अब तक कोई बयान नहीं आया है. मोदी की हाल में ब्रिटेन और मालदीव की यात्रा के बाद राष्ट्रपति के साथ ये पहली मुलाकात थी.

बिहार में SIR को लेकर गतिरोध जारी

ये मुलाकातें ऐसे वक्त हुई हैं जब बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पूर्वी राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर चर्चा की विपक्ष की मांग को लेकर संसद में गतिरोध जारी है.

बता दें कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर दोनों सदनों में चर्चा के अलावा, 21 जुलाई को शुरू हुए मानसून सत्र के बाद से संसद में बहुत कम कामकाज हुआ है.

इसके अलावा, लोकसभा ने पिछले हफ़्ते मणिपुर में राष्ट्रपति शासन को छह महीने के लिए बढ़ाने को मंज़ूरी दे दी, जबकि राज्यसभा में अभी इस प्रस्ताव पर चर्चा होनी बाकी है. पूर्वोत्तर के इस राज्य में 13 फरवरी को राष्ट्रपति शासन लगाया गया था.

अमेरिका के टैरिफ लगाने के बाद मुलाकात

इसके अलावा राष्ट्रपति के साथ प्रधानमंत्री की ये मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत से निर्यात पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाए जाने और भारत द्वारा रूस से सैन्य उपकरणों व तेल खरीदने के कारण अनिर्दिष्ट जुर्माने की घोषणा किए जाने के कुछ दिन बाद हुई है.

उपराष्ट्रपति पद का चुनाव

ये बैठकें जगदीप धनखड़ द्वारा 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के लगभग दो सप्ताह बाद हुईं.

निर्वाचन आयोग ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि उप-राष्ट्रपति पद का चुनाव नौ सितंबर को होगा. लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य उप-राष्ट्रपति के चुनाव में मतदान के पात्र होते हैं.

HINDU STUDIES CENTRE : दून विश्वविद्यालय में खुलेगा हिंदू अध्ययन केंद्र, देश का दूसरा बड़ा केंद्र होगा तैयार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments